फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   The government is engaged in creating the India of Baba Saheb's dreams.

Karnal News: बाबा साहेब के सपनों का भारत बनाने में जुटी सरकार

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 22 Jan 2025 02:37 AM IST
विज्ञापन
The government is engaged in creating the India of Baba Saheb's dreams.
126... विधायक जगमोहन आनंद का स्वागत करते सदस्य। प्रवक्ता भाजपा
माई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन

करनाल। मंगलवार को सेक्टर-9 स्थित भाजपा कार्यालय कर्ण कमल में संविधान गौरव अभियान के तहत कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसमें बाबा साहेब डॉ. भीमराव आंबेडकर का संविधान निर्माण में महत्वपूर्ण योगदान याद किया गया। विधायक जगमोहन आनंद ने कहा कि समाज के उत्थान और बाबा साहेब के सपनों का भारत बनाने के लिए भाजपा सरकार संकल्पित होकर कार्य कर रही है।
विधायक जगमोहन आनंद ने कहा कि हर भाजपा कार्यकर्ता संविधान और बाबा साहेब भीमराव आंबेडकर के मूल्यों को अपने दिल के करीब रखता है। संविधान देश की विविध समृद्धता को दर्शाता है और नागरिकों के अधिकार व जिम्मेदारी को याद दिलाता है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस संविधान और सच्चे आदर्शों का सम्मान करने में विफल रही है, जिसके कारण भारत के लोगों ने इसे अस्वीकार कर दिया है।
विज्ञापन

इस मौके पर केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल के प्रतिनिधि कविंद्र राणा, पूर्व विधायक रमेश कश्यप, जिला उपाध्यक्ष संजय राणा, अमरनाथ सौदा, मीना चौहान, महामंत्री सुनील गोयल, डाॅ. अशोक कुमार, रजनी प्रोचा, मोहिता सचदेवा, गौरव खुराना, राजेश सैनी, प्रियंका काठपाल आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed