फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   The girl jumped in the canal when the lover's phone was switched off

प्रेमी का फोन स्विच ऑफ मिला तो नहर में कूदी युवती

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 12 Sep 2022 02:24 AM IST
विज्ञापन
The girl jumped in the canal when the lover's phone was switched off
माई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन

करनाल। दिल्ली से अपने प्रेमी से मिलने पहुंची एक युवती को प्रेमी युवक का मोबाइल स्विच ऑफ मिला। इसके बाद वह जब प्रेमी के घर पहुंची तो परिजनों ने युवती पर ही युवक के लापता होने के लिए जिम्मेदार ठहराकर वापस लौटा दिया। आहत युवती देर शाम करनाल के कर्ण लेक के पास आत्महत्या करने के इरादे से पश्चिमी युमना नहर पर पहुंच गई, लेकिन उसका इरादा भांपकर किसी राहगीर ने पुलिस को फोन कर दिया। जैसे ही युवती ने छलांग लगाई, पुलिस ने पहुंचकर उसे बचा लिया। यहां आज सुबह भी एक युवती नहर में कूदी थी, जिसे बचा लिया गया था।

युवती ने पुलिस को बताया कि वह कानपुर की रहने वाली है और दिल्ली में नौकरी करती है। इसी दौरान करनाल जिले के एक गांव के युवक से उसका प्रेम हो गया। युवक भी उसे बहुत प्रेम करता है, लेकिन कई दिनों से उससे बातचीत नहीं हो रही है। उसका फोन भी स्विच ऑफ है। इसलिए वह उससे मिलने यहां पहुंच गई। उसके घर पर जाकर परिजनों से मिली, लेकिन परिजनों ने कह दिया कि उसके कारण ही उनका लड़का न जाने कहां चला गया है। उसे वापस अपने घर जाने को कह दिया। जिससे वह आहत हुई और आत्महत्या के इरादे से नहर में कूद गई। मौके पर पहुंचे लोगों ने बताया कि रविवार सुबह भी एक युवती ने यहां छलांग लगा दी थी, लेकिन मौके पर मौजूद लोगों ने युवती को बचा लिया था। युवती ने बताया था कि वह नौकरी न मिलने से परेशान है। इसके बाद लड़की स्वयं वहां से चली गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed