फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   The gift of the city millions CM

सीएम ने शहर को दी करोड़ों की सौगात

Sat, 02 Aug 2014 12:39 AM IST
अमर उजाला/ब्यूरो, करनाल
अमर उजाला/ब्यूरो, करनाल Updated Sat, 02 Aug 2014 12:39 AM IST
विज्ञापन
मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने शुक्रवार को करनाल को कई बड़ी
विज्ञापन
सौगातें दीं। बस स्टैंड शहर के बीच में होने के कारण भीड़भाड़ की स्थिति से जूझ रहे शहर के लिए उन्होंने सेक्टर-12 में नए बस स्टैंड की आधारशिला रखी तो जिले के खिलाड़ियों के लिए सिंथेटिक टेनिस कोर्ट का भी उद्घाटन किया।

जिला न्यायिक परिसर में उन्होंने करीब 40 लाख रुपये की लागत से बनी लाइब्रेरी का उद्घाटन किया और वकीलों की कई सुविधाओं के लिए बार एसोसिएशन को 21 लाख रुपये की राशि देने की घोषणा की। इसके बाद उन्होंने सेक्टर तीन में एग्रो मॉल और सेक्टर-14 में कम्युनिटी सेंटर का उद्घाटन किया। सेक्टर-16 में उन्होंने अंबेडकर भवन की आधारशिला रखी तो जाट भवन में डे केयर एंड योग सेंटर का उद्घाटन किया।

जिला बार एसोसिएशन में मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने कहा कि किसी भी प्रदेश में विकास के पैमाने को आंकने के लिए प्रति व्यक्ति आय महत्वपूर्ण स्थान रखती है। देश में हरियाणा एक ऐसा राज्य है जहां प्रति व्यक्ति आय 1 लाख 35 हजार रुपये है, जो पूरे देश में अग्रिम मानी जाती है,जबकि गुजरात में प्रति व्यक्ति आय 75 हजार रुपये है।
उन्होंने कहा कि वर्तमान सरकार आने से पहले जिला करनाल में विभिन्न विकास कार्यों पर लगभग 593 करोड़ रुपये खर्च हुए थे, जबकि वर्ष 2005 से इस सरकार के आने के बाद जिले में 3068 करोड़ रुपये से अधिक की धनराशि विकास कार्यों के लिए खर्च की जा चुकी है।

अधिकतर विकास कार्य जारी हैं, जिनमें कल्पना चावला मेडिकल, पुलिस लाइन जैसे कई बड़े प्रोजेक्ट भी शामिल हैं।
उन्होंने बताया कि ग्यारहवीं पंचवर्षीय योजना की राष्ट्रीय औसत 95 प्रतिशत है, जबकि गुजरात की औसत 96.5 है और हरियाणा की औसत 192 प्रतिशत से अधिक है।

इस प्रकार विकास के क्षेत्र में हरियाणा सभी राज्यों से आगे है। इस वर्ष के लिए 32 हजार करोड़ रुपये का प्लांड बजट तैयार किया गया है, ताकि विकास के कार्यों को पूरी तरह से अमलीजामा पहनाया जा सके। इससे पूर्व करनाल की विधायक सुमिता सिंह ने मुख्यमंत्री का स्वागत करते हुए कहा कि विकास की दृष्टि से करनाल किसी भी अन्य जिले से पीछे नहीं है।

असंध के विधायक जिले राम शर्मा ने भी मुख्यमंत्री द्वारा जिले में किए गए विकास कार्यों के बारे में जानकारी दी। इस मौके पर विरेंद्र राठौर ने भी मंच से मुख्यमंत्री का स्वागत किया। इससे पूर्व बार एसोसिएशन के प्रधान राजकुमार चौहान ने मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा का स्वागत किया।

परिवहन विभाग के प्रधान सचिव आरआर जोवल, परिवहन विभाग व खेल विभाग के महानिदेशक विनित गर्ग, एडीसी गिरीश अरोड़ा, एसडीएम सुशील सारवान, एसडीएम विजय कुमार उपस्थित रहे।    
बार एसोसिएशन द्वारा आयोजित कार्यक्रम में बार एसोसिएशन पंचकूला के प्रधान अमित सिंगला, कुरुक्षेत्र के प्रधान राहुल तंवर, कैथल के रमेश गुप्ता, फतेहबाद के धर्मपाल सिंह जाखल, पानीपत के सतिंद्र सिंह, जींद के विरेंद्र मोर, हिसार से सुरेंद्र सिंह ढुल, भिवानी से मनोज कुमार शर्मा, रोहतक से लोकेंद्र सिंह फोगाट, सोनीपत से भगत सिंह तथा करनाल बार एसोसिएशन के उपप्रधान रोहित शर्मा, सचिव अभिजीत चौधरी, संयुक्त सचिव मनोज सचदेवा, एडवोकेट मलखान सिंह, एडवोकेट राजेश मणी, जितेंद्र पूजम, विपिन वर्मा, बीएस राठौर, सुरेंद्र नरवाल, कृष्ण शर्मा बसताड़ा, एडवोकेट सुंदर सिंह संधू मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed