फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   The fourth court of the district is in Gharaunda, 20 km journey will be reduced

Karnal News: जिले की चौथी अदालत घरौंडा में, 20 किमी का सफर होगा कम

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 30 Apr 2025 02:16 AM IST
विज्ञापन
The fourth court of the district is in Gharaunda, 20 km journey will be reduced
- करनाल, असंध और इंद्री में चल रही अदालत, 2018 से घरौंडा में शुरू करने का था प्रयास
विज्ञापन


माई सिटी रिपोर्टर

करनाल/घरौंडा। घरौंडा में कोर्ट कॉम्पलेक्स के उद्घाटन के साथ ही जिले को चौथी अदालत मिल गई है। पहले करनाल में जिला अदालत के अलावा असंध और इंद्री में कोर्ट थी। अब घरौंडा में कोर्ट शुरू होने पर यहां के लोगों को मामलों की सुनवाई के लिए करनाल का करीब 20 किलोमीटर का सफर भी बचेगा। उनके थाना क्षेत्र से संबंधित मामलों की सुनवाई अब वहीं हो सकेगी।

करनाल जिले में पांच उपमंडल हैं। इनमें से केवल घरौंडा और नीलोखेड़ी में अदालत नहीं थी। 2018 से घरौंडा में अदालत शुरू करने की मांग और घोषणा थी। इसके बाद भवन भी तैयार हो चुका था, लेकिन किन्हीं कारणों से वहां अदालत शुरू नहीं हो पाई। अब पंजाब एंड हरियाणा हाईकोर्ट के आदेश के बाद घरौंडा की अदालत शुरू हुई है। अब जिले में केवल नीलोखेड़ी उपमंडल ही ऐसा बचा है, जहां पर अदालत नहीं है।
विज्ञापन


करनाल कोर्ट का दबाव होगा कम
जिले में करनाल कोर्ट सबसे बड़ी है, ज्यादातर केसों की सुनवाई यहां पर होती है। घरौंडा में अलग से अदालत लगने पर करनाल की कोर्ट का दबाव कम होगा। इससे न्याय प्रक्रिया में भी तेजी आएगी। करनाल अदालत में करीब 75 केसों पर सुनवाई जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


रोजगार के अवसर भी मिलेंगे : सत्र न्यायाधीश
जिला एवं सत्र न्यायाधीश अजय कुमार शारदा ने कहा कि न्यायपालिका की नीति है न्याय आपके द्वार। उसी के तहत घरौंडा में अदालत शुरू की है। ताकि लोगों को घर बैठे न्याय मिले। नई कोर्ट खुली है शुरुआत में थोड़ी दिक्कतें आ सकती हैं, लेकिन एडवोकेट व न्यायपालिका आपस में मिलजुल कर काम करेंगे तो सभी दिक्कतों का समाधान हो जाएगा। अदालत खुलने से ये नहीं है कि न्यायालय से जुड़े ही कार्य होंगे। इससे क्षेत्र की तरक्की भी होगी। कई तरह के रोजगार के अवसर भी पैदा होंगे। अभी हमने शुरुआत की है, धीरे-धीरे पर सभी तरह की व्यवस्था होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed