फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   The final will be between Karnal and Jind teams

Karnal News: करनाल और जींद की टीम में होगा फाइनल

Sat, 06 Sep 2025 02:31 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल
संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल Updated Sat, 06 Sep 2025 02:31 AM IST
विज्ञापन
The final will be between Karnal and Jind teams
251....कर्ण स्टेडियम में आयोयजित प्रतियोगिता में फुटबॉल को रोकने का प्रयास करता खिलाड़ी। संवाद
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

करनाल। फुटबॉल संघ की ओर से आयोजित पहली अंतर जिला स्तरीय डॉ. बीरूमल फुटबॉल प्रतियोगिता के दूसरे दिन शुक्रवार को दो रोमांचक सेमीफाइनल मुकाबले हुए। पहले मैच में जींद की टीम ने अंबाला को 2-0 से हराकर फाइनल में प्रवेश किया। दूसरे मुकाबले में करनाल की टीम ने यमुनानगर को 2-1 से मात देकर फाइनल में जगह बनाई। शनिवार को प्रतियोगिता का फाइनल मुकाबला शाम के सत्र में 4 बजे से कर्ण स्टेडियम के फुटबॉल मैदान में खेला जाएगा।
जिला फुटबॉल संघ के सचिव डॉ. रमन कुमार ने बताया कि फुटबॉल की इस अंतर जिला स्तरीय प्रतियोगिता में कुल आठ टीमों ने भाग लिया। इन टीमों में से करनाल व जींद की टीम ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए फाइनल में जगह बनाई है। उन्होंने बताया कि करनाल के कर्ण स्टेडियम की फुटबॉल नर्सरी 1966 से खिलाड़ी निरंतर अभ्यास कर रहे हैं। उत्तर भारत में फुटबॉल को नई पहचान देने और देशभर से करीब 500 कोच तैयार करने वाले डॉ. बीरूमल साहब करनाल के सिरसी गांव के निवासी रहे। उन्हीं की याद में जिले में यह प्रतियोगिता आयोजित कराई जा रही है।
विज्ञापन

उन्होंने फुटबॉल खेल पर चार किताबें लिखी, उनकी अंतिम पुस्तक का विमोचन पिछले माह फरीदाबाद में ऑल इंडिया फुटबॉल फेडरेशन एआईएफएफ के डॉ. चौबे की ओर से किया गया। डॉ. बीरूमल का वर्ष का अगस्त 2023 में निधन हो गया। उनकी यादें आज भी खिलाड़ियों के दिलों में ताजा हैं। प्रतियोगिता के अंत नगर पार्षद ईश गुलाटी, एसोसिएशन के सदस्यों व यमुनानगर सु पहुंचे वरिष्ठ खिलाड़ियों का भी सम्मानित किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


35-10-35 के अंतराल में हुए मैच
इस प्रतियोगिता के सभी मैच 35-10-35 के अंतराल में आयोजित हुए। इनमें 35-35 मिनट के मैच व 10 मिनट का अंतराल शामिल है। डॉ. बीरूमल की याद में आयोजित इस अंतर जिला प्रतियोगिता में आठ जिलों की टीमों ने भाग लिया। प्रतियोगिता के पहले दिन करनाल व कुरुक्षेत्र की टीम के बीच बेहतरीन मुकाबला हुआ। करनाल को कुरुक्षेत्र ने पेनल्टी शूटआउट से 8-7 के स्कोर से हराया। दूसरे मैच में यमुनानगर ने पानीपत को हराया। तीसरे मैच में कैथल ने अंबाला को मात दी। चौथे मुकाबले में जींद ने सोनीपत को हराया था। शुक्रवार को पहला मैच जींद व अंबाला के बीच खेला गया इसमें जींद ने जीत दर्ज की। वहीं दूसरा रोमांचक मुकाबला करनाल व यमुनानगर के बीच हुआ। इस मैच में करनाल टीम ने जीत की निरंतरता कायम रखते हुए फाइनल में प्रवेश किया।

251....कर्ण स्टेडियम में आयोयजित प्रतियोगिता में फुटबॉल को रोकने का प्रयास करता खिलाड़ी। संवाद

251....कर्ण स्टेडियम में आयोयजित प्रतियोगिता में फुटबॉल को रोकने का प्रयास करता खिलाड़ी। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed