फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   The family told the former CM - terrorists had destroyed their happiness

Karnal News: पूर्व सीएम से बोला परिवार - आतंकियों ने बिखेरी दी खुशियां

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 26 Apr 2025 02:32 AM IST
विज्ञापन
The family told the former CM - terrorists had destroyed their happiness
माई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन


करनाल। पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा शुक्रवार को सेक्टर-7 स्थित लेफ्टिनेंट विनय नरवाल के घर पहुंचे। यहां उन्होंने दादा हवा सिंह, विनय की मां और बहन से मुलाकात की। परिवार ने आतंकवाद पर कड़ी कार्रवाई की मांग की। उन्होंने कहा कि यदि जिन आतंकियों ने उनके बेटे की जान ली है, उन्हें भी मारा जाए। आतंकियों ने हमारे परिवार की खुशियों को बिखेर दिया है।

वहीं पूर्व सीएम हुड्डा ने कहा कि पहलगाम की घटना से भारत सरकार को सबक लेना चाहिए। आतंकवादियों और पाकिस्तान के खिलाफ कठोर कदम उठाना चाहिए। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पाकिस्तान के खिलाफ जो पांच बड़े सख्त निर्णय लिए हैं, उनका हम समर्थन करते हैं। संकट के समय सभी केंद्र सरकार के साथ खडे हैं।
विज्ञापन

यह घटना देश की शीर्ष खुफिया एजेंसियों की नाकामी के साथ सुरक्षा एजेंसियों की भी लापवाही है। संवेदशील स्थान होने के बाद भी यहां सुरक्षा के व्यापक प्रबंध नहीं हैं। सरकार ऐसी कार्रवाई करे कि आतंकियों में ही दहशत हो जाए। अभी सरकार को और कठोर निर्णय लेने होंगे। पाकिस्तान की ओर से भारत के निर्णयों पर उठाए गए सवालों पर उन्होंने कहा कि भारत सरकार ने जो निर्णय लिए वह सही। इस दौरान साथ पूर्व विधायक सुमिता सिंह, राकेश कांबोज, दिव्यांशु बुद्धिराजा, पराग गाबा और मनोज वधवा मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed