{"_id":"6a67ac1de2cc468baf09958e","slug":"the-fair-is-held-daily-starting-on-august-4th-karnal-news-c-18-knl1018-957485-2026-07-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Karnal News: रोज मेला चार अगस्त को","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Karnal News: रोज मेला चार अगस्त को
Tue, 28 Jul 2026 12:36 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल
संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल
Updated Tue, 28 Jul 2026 12:36 AM IST
विज्ञापन
करनाल। डीएवी स्नातकोत्तर महाविद्यालय में चार अगस्त को मंडल रोजगार विभाग महा रोजगार मेले का आयोजन करेगा। रोजगार मेले में 50 प्रतिष्ठित कंपनियां भाग लेंगी जिसमें कंपनियों की ओर से अभ्यर्थियों का चयन उनकी शैक्षणिक योग्यता और साक्षात्कार के आधार पर किया जाएगा। मंडल अधिकारी ने बताया कि सुबह 10 से दोपहर दो बजे तक मेले लगेगा। इसमें इच्छुक अभ्यर्थी 10वीं, 12वीं, आईटीआई, डिप्लोमा मेडिकल एनएनएम जीएनएम, लैब तकनीशियन और अन्य स्नातक व स्नातकोत्तर योग्यता रखने वाले सभी बायोडाटा की पांच प्रतियां, शैक्षणिक योग्यता प्रमाण पत्र, आधार कार्ड और परिवार पहचान पत्र लेकर जरूर पहुंचें। संवाद
विज्ञापन