फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   The dummy was given in exchange for the watch and earpods

घड़ी और ईयरपोड के बदले थमा दी डमी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 04 Jun 2022 01:54 AM IST
विज्ञापन
The dummy was given in exchange for the watch and earpods
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

करनाल। नागरिक अस्पताल के एक डॉक्टर के साथ दो लोगों ने एप्पल की घड़ी और एप्पल के ईयरपोड बेचने के नाम पर 38 हजार रुपये ठग लिए। दोनों आरोपियों ने डॉक्टर को एप्पल की घड़ी और एप्पल के ईयरपोड की डमी दे दी। फिलहाल सेक्टर-32 थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस को दी शिकायत में नागरिक अस्पताल के डॉक्टर सौरभ ने बताया कि 26 जनवरी को वह मधुबन टोल टैक्स पर था, तभी वहां दो लोगों ने उसे एप्पल की घड़ी और एप्पल के ईयरपोड दिखाए और सस्ते दाम पर देने की बात कही। वह उन्हें खरीदने से मना कर सेक्टर-32 नूर महल के समीप आ गया तभी दोनों वहीं पहुंच गए और दोबारा एप्पल की घड़ी और एप्पल के ईयरपोड सस्ते दाम में बेचने की बात कहने लगे। वह उनकी बातों में आ गया और उसने 38 हजार में दोनों आइटम लेकर गुगल पे से एक बार 25 हजार तो दूसरी बार 13 हजार रुपये एक दिलशाद नाम के व्यक्ति को भेजे। जिसका नंबर उन्हीं ने दिया था। घर पहुंचकर उसने डिब्बे से एप्पल की घड़ी और एप्पल के ईयरपोड निकाले तो वह डमी निकले। जब उसने आरोपियों को फोन किया तो जान से मारने की धमकी दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed