फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   The corona positive body was taken from the funeral pyre

नेगेटिव बता बुजुर्ग का शव परिजनों को सौंपा फिर पॉजिटिव कहकर अर्थी से उठा लाए शव

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 08 Sep 2020 02:51 AM IST
विज्ञापन
The corona positive body was taken from the funeral pyre
कल्पना चावला मेडिकल कॉलेज के पोस्टमार्टम हाउस से सदर बाजार निवासी 82 वर्षीय एक बुजुर्ग का शव उसके परिजनों को कोरोना नेगेटिव कह कर सौंप दिया गया। जब परिजन शिवाजी कॉलोनी शिवपुरी में उसका संस्कार करने लगे तो वहां पुलिस मौके पर पहुंच गई और उसे कोराना पाजिटिव बताकर अर्थी से बुजुर्ग के शव को उठाकर ले आए। इसके बाद बलड़ी बाईपास श्मशान घाट में अंतिम संस्कार किया गया। परिजनों ने मेडिकल कॉलेज के डॉक्टरों पर लापरवाही के आरोप लगाए।
विज्ञापन

परिजनों ने बताया कि 82 वर्षीय बुजुर्ग की रविवार को तबीयत खराब हो गई थी। इसके बाद उन्हें कल्पना चावला राजकीय मेडिकल कॉलेज में दाखिल कराया गया जहां उनकी हार्ट अटैक के कारण मौत हो गई। इसके बाद वह सुबह से उनका शव लेने के लिए पोस्टमार्टम के बाहर खड़े रहे। डॉक्टरों ने उस समय कहा कि इनकी कोरोना वायरस की रिपोर्ट नहीं आई है। रिपोर्ट आने के बाद ही शव दिया जाएगा। दोपहर को शव परिजनों को दे दिया गया। परिजनों ने शिवपुरी में संस्कार की तैयारी की और शव को अर्थी पर भी लिटा दिया। इस दौरान करीब 50 सदस्य मृतक के संपर्क में भी आए। मृतक के दाह संस्कार की तैयारी पूरी होने के बाद मौके पर सदर बाजार थाना पुलिस पहुंच गई और उन्होंने संस्कार को रुकवा दिया और फिर अर्थी से बुजुर्ग को एंबुलेंस में लेकर बलड़ी बाईपास पर पहुंचे। साथ ही परिजनों को बताया गया कि इनकी रिपोर्ट पॉजिटिव आई है।
विज्ञापन

कल्पना चावला राजकीय मेडिकल कॉलेज के पोस्टमार्टम हाउस के इंचार्ज विजयपाल ने बताया कि 4:00 बजे कोरोना की रिपोर्ट आती है। बुजुर्ग के परिजन पोस्टमार्टम हाउस से जबरदस्ती शव को लेकर गए थे, जब उन्हें इस बात की सूचना मिली तो उन्होंने पुलिस को सूचना दी। पुलिस की सहायता से शव को वापस लेकर आया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed