{"_id":"690d03cf52a935e1c201e184","slug":"the-citys-electricity-will-be-off-for-four-hours-today-karnal-news-c-18-knl1008-775321-2025-11-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Karnal News: आज शहर की बिजली चार घंटे तक रहेगी बंद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Karnal News: आज शहर की बिजली चार घंटे तक रहेगी बंद
Fri, 07 Nov 2025 01:53 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल
संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल
Updated Fri, 07 Nov 2025 01:53 AM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
करनाल। उत्तर हरियाणा बिजली वितरण निगम के 11 केवी दयाल सिंह कॉलेज फीडर की बिजली चार घंटे बंद रहेगी। एसडीओ सिटी ने बताया कि स्मार्ट प्रोजेक्ट के अंर्तगत शहर की बिजली तारों को भूमिगत किया जाएगा। इस कारण दोपहर 12 से शाम 4 बजे तक पुराना जीटी रोड, अस्पताल क्षेत्र, दिवान कॉलोनी और जरनैली कॉलोनी की बिजली आपूर्ति बंद रहेगी। 11 केवी हकीकत नगर फीडर की लाइनों पर टहनियों की छटाई के चलते सुबह 11 से दोपहर 2 बजे तक शहर की कॉलोनियों की बिजली बंद रहेगी। 11 केवी देवी मंदिर फीडर के मरम्मत कार्य के कारण सुबह 10 से दोपहर 12 बजे तक बिजली बाधित रहेगी। इस कारण से वकीलपुरा, सदर बाजार, पुरानी अनाज मंडी, दयालपुरा, नावल्टी रोड, बांसो गेट, मटक माजरी व रूप कॉलोनी की बिजली आपूर्ति बंद रहेगी। वहीं 11 केवी बीरू कॉलोनी फीडर के बंद होने से सेक्टर-32 की बिजली आपूर्ति सुबह 10 से दोपहर एक बजे तक बंद रहेगी। संवाद