फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   The city's electricity will be disrupted for four hours today.

Karnal News: आज शहर की बिजली चार घंटे तक रहेगी बाधित

Wed, 24 Dec 2025 12:41 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल
संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल Updated Wed, 24 Dec 2025 12:41 AM IST
विज्ञापन
The city's electricity will be disrupted for four hours today.
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

करनाल। उत्तर हरियाणा बिजली वितरण निगम के 33 केवी सेक्टर-6 पावर हाउस से चलने वाले 11 केवी ग्रीन बेल्ट फीडर की बिजली आपूर्ति मरम्मत कार्य के कारण चार घंटे तक बंद रहेगी। इस कारण से राजीव पुरम, डीसी कॉलोनी, एसपी काॅलोनी, निर्मल विहार, साईं मंदिर के पास, विकास नगर (कुछ भाग), फूसगढ़ (कुछ भाग), तिगड़ा कॉलोनी की बिजली आपूर्ति बंद रहेगी।

वहीं शहर के 33 केवी रामनगर से चलने वाले फीडर 11 केवी बाला जी, 11 केवी जिला जेल, 11 केवी डिस्पोजल, 11 केवी मान कॉलोनी, 11 केवी शिव कॉलोनी, 11 केवी कैथल रोड फीडर की बिजली आपूर्ति बाला जी फीडर का नवीनीकरण होने के कारण सुबह 10 बजे से दोपहर 2 बजे तक बाधित रहेगी। इस कारण से बाला जी काॅलोनी, जिला जेल, पिंगली रोड, शिव राइस मिल, सिंगल मोटर, मान कॉलोनी, शिव कॉलोनी, कैथल रोड, यमुना विहार, कैथल रोड सैदपुरा कॉलोनी की बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी। 11 केवी नई अनाज मंडी फीडर के सुबह 10 से दोपहर 2 बजे तक बंद होने से अनाज मंडी, मदनपुर गांव व महिंद्रा एजेंसी की पिछली साईड बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed