फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   The chairman and vice-chairman of the party supporters crown, Karnal

भाजपा समर्थकों को चेयरमैन और वाइस चेयरमैन का ताज

Fri, 24 Jun 2016 02:02 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, करनाल
ब्यूरो/अमर उजाला, करनाल Updated Fri, 24 Jun 2016 02:02 AM IST
विज्ञापन
The chairman and vice-chairman of the party supporters crown, Karnal
नगरपालिका की चेयरमैन बनने के बाद रेखा कबीरपंथी को मिठाई खिलाते विधायक भगवान दास कबीरपंथी। - फोटो : Amar Ujala

तरावड़ी और निसिंग नगर पालिका में वीरवार को चेयरमैन और वाइस चेयरमैन चुन लिए गए। दोनों स्थानों पर नीलोखेड़ी से भाजपा विधायक भगवानदास कबीरपंथी के समर्थकों को चौधर मिली है। तरावड़ी में विधायक के छोटे भाई की पत्नी रेखा कबीरपंथी सर्वसम्मति से चेयरपर्सन चुनी गईं और पंकज गोयल वाइस चेयरमैन बने। वहीं, निसिंग में भाजपा समर्थित शैलेंद्र कुमार चेयरमैन और विनोद कुमार सिंगला सर्वसम्मति से वाइस चेयरमैन चुने गए।

विज्ञापन


रावड़ी में तीसरी बार महिला के हाथ प्रधानी
तरावड़ी। नगरपालिका चुनावों में पार्षदों के चुनावों के बाद वीरवार को तरावड़ी नगरपालिका के अध्यक्ष व उपाध्यक्ष पद को लेकर चुनाव करवाए गए। इसकी देखरेख चुनाव रिटर्निंग अधिकारी जयपाल राणा ने की। विधायक भगवानदास कबीरपंथी की मौजूदगी में चुनावों के दौरान 15 पार्षदों में से 14 पार्षदों की मौजूदगी में सर्वसम्मति से रेखा कबीरपंथी को नगरपालिका चेयरमैन बनाया गया।
विज्ञापन


काबिलेगौर है कि रेखा कबीरपंथी को सर्वसम्मति से पार्षद चुना गया था। तरावड़ी नगरपालिका में तीसरी बार चेयरमैन की कुर्सी पर महिला का कब्जा है। इससे पहले भी महिला की चेयरपर्सन रही हैं। चुनावों के दौरान वार्ड नंबर-10 की पार्षद रेखा नहीं पहुंची। जब उनसे नहीं पहुंचने का कारण पूछा गया तो उन्होंने बताया कि वह बाहर गई हुई थीं।
विज्ञापन
विज्ञापन


घोषणा होने से पहले बज गया था ढोल
नगरपालिका अध्यक्ष और उपाध्यक्ष के चुनाव करवाए ही जा रहे थे कि जीत की घोषणा से पूर्व ही ढोल बजा दिए गए और लड्डू बांट दिए गए। नगरपालिका में मौजूद लोगों की भीड़ यह सोचने पर मजबूर थी कि अभी रिजल्ट आया ही नहीं, लेकिन यह ढोल किसके नाम पर बजाए जा रहे हैैं। हर कोई ढोल वाले से पूछ रहा था कि यह ढोल किसकी जीत की खुशी में बजाया जा रहा हैै। नगरपालिका चेयरमैन बनने के बाद रेखा कबीरपंथी और उपाध्यक्ष पंकज गोयल ने कहा कि जो पार्षदों और तरावड़ी की जनता ने उन्हें जिम्मेदारी सौंपी है, वह उस पर खरा उतरेंगे।

उन्होंने कहा कि अब शहर का विकास एकजुट होकर किया जाएगा। इस मौके पर वार्ड नंबर-1 के पार्षद आत्मप्रकाश, वार्ड नंबर-2 से मीना, 3 से इंदू रानी, 4 से पंकज गोयल, 5 से प्रेम चंद,  6 से पूजा रानी, 7 से मुकेश रानी, 8 से सेठी पाल, 9 से मुकेश कुमार,  11 से अमित लांबा, 12 से नीलम रानी, 14 से ओमप्रकाश, 15 से तरजीत सिंह समेत समाजसेवी लाला साधूराम सिंगला, सतीश गुलाटी, रिंकू बसंल, मुकेश चौधरी, पवन अग्रवाल, रामसिंह, जिया लाल पांचाल, सुंदर लाल पंाचाल व गौरव गर्ग, राकेश गर्ग आदि मौजूद रहे।
 
छह वोटों से जीते सलिंद्र, सिंगला सर्वसम्मति चुने गए

निसिंग। नगर पालिका कार्यालय में हुए चुनाव में सलिंद्र कुमार को अध्यक्ष चुना गया, इसके साथ ही विनोद सिंगला को निर्विरोध उपाध्यक्ष चुना गया। नगर पालिका में कुल 13 पार्षद चुने गए हैं। सभी पार्षदों की सहमति न होने के कारण चुनाव करवाया गया। इसमें सलिंद्र कुमार को विधायक सहित दस पार्षदों का समर्थन मिला, जबकि नवनीत कुमार को केवल चार पार्षदों ने समर्थन दिया।


विनोद सिंगला को निर्विरोध उपाध्यक्ष चुन लिया गया है। बता दें कि निसिंग में एससी पुुरुष के लिए प्रधान पद आरक्षित था। पूरी प्रक्रिया के दौरान डीआरओ राजबीर धीमान, नीलोखेड़ी विधायक भगवानदास कबीरपंथी, नगरपालिका सचिव बलबीर रोहिला, एमई विनोद गोयल व राकेश गुप्ता आदि मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed