फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   The central government is also forming a committee for talks related to the farmers movement

हरियाणा: सीएम मनोहर लाल ने कहा- किसान आंदोलन से संबंधित बातचीत के लिए केंद्र सरकार भी गठित कर रही कमेटी

Sat, 04 Dec 2021 11:33 PM IST
भूपेंद्र सिंह अमर उजाला ब्यूरो, करनाल (हरियाणा)
अमर उजाला ब्यूरो, करनाल (हरियाणा) Published by: भूपेंद्र सिंह Updated Sat, 04 Dec 2021 11:33 PM IST
सार

हरियाणा के सीएम मनोहर लाल ने कहा कि एनसीआर बनते समय जो उम्मीदें बंधी थी, वह पूरी नहीं हो सकी। वहीं सीएम ने बताया कि किसान आंदोलन से संबंधित बातचीत के लिए केंद्र सरकार भी कमेटी गठित कर रही है।

विज्ञापन
The central government is also forming a committee for talks related to the farmers movement
सीएम मनोहर लाल। - फोटो : एएनआई

विस्तार

हरियाणा के करनाल शहर में जनता दरबार के बाद पत्रकारों से बातचीत के दौरान मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने कहा कि एनसीआर का अपेक्षित लाभ करनाल आदि हरियाणा के जिलों को नहीं मिल सका है। जब एनसीआर बना था तो उम्मीदें बंधी थी कि क्षेत्र के लोगों को सुविधाएं मिलेंगी।

विज्ञापन


अब उन्होंने केंद्र सरकार को 100 किमी तक के क्षेत्र को एनसीआर में रखने का लिखित सुझाव दिया है। यदि यह लागू होता है तो करनाल सहित जो क्षेत्र बाहर होगा, उसका विकास हरियाणा सरकार अपने स्तर से करेगी। मुख्यमंत्री ने किसान आंदोलन को लेकर बातचीत के लिए एक केंद्रीय समिति के गठन की भी बात बताई।
विज्ञापन


मुख्यमंत्री मनोहर लाल शनिवार को करनाल पहुंचे। यहां लोक निर्माण विभाग के विश्राम गृह में करीब 300 से अधिक जनशिकायतों को सुनकर उनका निराकरण करने के आदेश अधिकारियों को दिए। इस दौरान करीब सात सौ लोगों से मिले।
विज्ञापन
विज्ञापन


मुख्यमंत्री ने कहा कि कोरोना के कारण काफी समय से जनता दरबार भी नहीं लग सका था, लोगों से मिलना भी कम ही हुआ था, इसलिए जनता दरबार का सिलसिला एक बार फिर शुरू किया है। भाजपा-जजपा गठबंधन को लेकर पूछे गए सवाल के जवाब में कहा कि हर पार्टी अपने हिसाब से अपनी रणनीति बनाती है। लेकिन भाजपा और जजपा गठबंधन की सरकार मजबूती के साथ कार्य कर रही है। 

यह भी पढ़ें ः उद्योगों पर भारी पड़ने लगी प्रदूषण की पाबंदियां: एनसीआर में सिर्फ आठ घंटे ही चलेंगी इंडस्ट्री, सप्ताह में दो दिन रहेंगी बंद


संयुक्त एजेंडे पर काम कर रहे हैं। किसान आंदोलन पर संयुक्त किसान मोर्चा द्वारा सरकारों से वार्ता के लिए बनी पांच सदस्यीय कमेटी पर मुख्यमंत्री बोले कि केंद्र सरकार एमएसपी को लेकर एक कमेटी का गठन कर रही हैं, जिसमें किसान, अर्थशास्त्री, कृषि वैज्ञानिक, केंद्र व राज्य सरकारों के प्रतिनिधि भी शामिल रहेंगे।

हरियाणा सरकार की भी किसान संगठनों से बात हुई है लेकिन अभी अधूरी है, फिर बैठकर बात करेंगे। किसानों से मुकदमे वापस लेने के सवाल पर बोले कि बात चल रही है, बिना अड़चन के जो हो सकता है, उसे करने में कोई परेशानी भी नहीं है, पहले भी ऐसा होता रहा है। मंत्रिमंडल के विस्तार के सवाल को मुख्यमंत्री यह कहकर टाल गए कि कुछ बातों का खुलासा अपने समय पर ही हो, तभी अच्छा रहता है।  

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed