फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   The car hit the trolley, both caught fire

Karnal News: ट्राॅली को कार ने मारी टक्कर, दोनों में लगी आग

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 22 Jun 2025 02:25 AM IST
विज्ञापन
The car hit the trolley, both caught fire
ट्राॅली को कार ने मारी टक्कर, दोनों में लगी आग
करनाल। कैथल रोड पर पुलिस लाइन के सामने देर रात कार ने पराली से भरी ट्रैक्टर-ट्राॅली को पीछे से टक्कर मार दी जिससे ट्रैक्टर व कार में आग लग गई। इस हादसे में कार सवार बालाजी काॅलोनी निवासी सुनील और विशाल घायल हो गए। प्रत्यक्षदर्शी उत्तम घनघस सहित अन्य लोगों ने शीशा तोड़कर कार सवारों को बाहर निकाला। दोनों को अस्पताल पहुंचाया गया। दोनों को बाहर निकालते ही कार में आग लग गई। रामनगर थाना के सहायक निरीक्षक गुरजीत सिंह ने बताया कि कार सवार सुनील और विशाल दादूपुर गांव से करनाल की ओर आ रहे थे। कार सुनील चला रहा था। जब पुलिस लाइन के सामने पहुंचे तो उनकी कार की पराली के गट्ठों से भरी ट्राॅली से टक्कर हो गई। पुलिस व दमकल विभाग की गाड़ी ने आग पर काबू पाया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed