फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   The bodies of friends drowned in the canal were found

नहर में डूबे दोस्त मिले

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 08 May 2021 02:43 AM IST
विज्ञापन
The bodies of friends drowned in the canal were found
आवर्धन नहर में डूबे दोनों युवकों के शव पुलिस ने गांव बीजना और सिरसी के पास से बरामद कर लिए हैं। पुलिस ने शवों को कब्जे के लेकर पोस्टमार्टम के लिए करनाल भेज दिया है। पुलिस के अनुसार दीपक का शव गांव बीजना व हिमांशु का शव गांव सिरसी के पास से बरामद हुआ है।
विज्ञापन

गत बुधवार दोपहर करीब साढ़े तीन बजे दहा गांव से पांच छह युवक क्रिकेट खेलने के बाद मधुबन पक्का पुल के पास नहर में नहाने आए थे। नहाने के लिए युवकों ने एक पाइप पर रस्सी बांध ली और नहर में उतर गए। इस दौरान एक युवक के हाथ से रस्सी छूट गई और वह डूबने लगा अपने दोस्त को बचाने के लिए नहर में कूदा दूसरा युवक भी तेज बहाव की चपेट में आ गया। हादसे का शिकार हुए 18 वर्षीय दीपक व 17 वर्षीय हिमांशु उर्फ साहिल गांव दहा के रहने वाले थे। शुक्रवार को पुलिस ने दोनों युवकों के शव बरामद किए हैं।
विज्ञापन

जन्मदिन पर मिला हिमांशू का शव
परिजनों के अनुसार शुक्रवार को हिमांशु का जन्मदिन था। इसी दिन उसका शव बरामद हुआ। बार-बार यह बात याद कर परिजनों के आंखों के आंसू थम नहीं रहे थे।
जन्मदिन पर ही डूबा था दीपक
आवर्धन नहर में डूबे दीपक का शव भी शुक्रवार को गोताखोरों ने बरामद कर लिया। इससे पहले जन्मदिन पर ही वह बीते बुधवार को नहर में डूब गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed