{"_id":"648a333fe92181b8a70646a4","slug":"the-accused-who-carried-out-the-snatching-incident-arrested-karnal-news-c-18-knl1031-149053-2023-06-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Karnal News: स्नैचिंग की वारदात को अंजाम देने वाला आरोपी गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Karnal News: स्नैचिंग की वारदात को अंजाम देने वाला आरोपी गिरफ्तार
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
करनाल। सीआईए वन की टीम ने मोबाइल फोन छीनने की वारदात को अंजाम देने वाले एक आरोपी मोहित कुमार निवासी गली नंबर-नौ शिव कॉलोनी करनाल को 13 जून को शिव कॉलोनी करनाल से गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से मोबाइल फोन और वारदात में इस्तेमाल मोटरसाइकिल बरामद कर ली है। पुलिस ने बुधवार को आरोपी को कोर्ट में पेश किया जहां से उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।
आरोपी से पूछताछ में पुलिस को पता चला है कि आरोपी जोमैटो कंपनी में काम कर रहा था और मोबाइल छीनने के बाद उसे बेचकर पैसे कमाने के लालच में ही उसने मोबाइल फोन छीनने की वारदात को अंजाम दिया था। आरोपी ने 13 जून को मोबाइल फोन छीनने के बाद उसमें में से सिम निकाल कर फेंक दी थी और मोबाइल को घर पर छिपाकर रख लिया था। अब आरोपी ने मोबाइल में अपना सिम डाल दिया था और उसे बेचने की फिराक में घूम रहा था।