{"_id":"6286b0867945f87a043dc062","slug":"terrorists-presented-in-court-just-a-day-ago-karnal-news-knl1087131158","type":"story","status":"publish","title_hn":"एक दिन पहले ही कोर्ट में पेश किए आतंकी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एक दिन पहले ही कोर्ट में पेश किए आतंकी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पुलिस ने तेलंगाना के आदिलाबाद और महाराष्ट्र के नांदेड़ में निशानदेही कराने के बाद गिरफ्तार आतंकी गुरप्रीत सिंह व उसके भाई अमनदीप को रिमांड अवधि समाप्त होने के एक दिन पहले बृहस्पतिवार को कोर्ट में पेश किया। जहां से न्यायालय ने दोनों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। वहीं फर्जी आरसी बनाने के मामले का आरोपी पवन अभी तक पुलिस के हाथ नहीं लगा है। उसे उत्तर प्रदेश की पुलिस भी तलाश कर रही है।
बता दें कि करनाल पुलिस ने गिरफ्तार आतंकी गुरप्रीत सिंह व उसके भाई अमनदीप को तीन दिन के पुलिस रिमांड पर लिया था। इन दोनों को महाराष्ट्र के नांदेड़ व तेलंगाना के आदिलाबाद में लेकर गई। नांदेड़ में उस स्थान की निशानदेही कराई गई, जहां पर उन्होंने विस्फोटक को डिलीवर किया था और आदिलाबाद में उस स्थान की निशानदेही कराई गई, जहां विस्फोटक डिलीवर किया जाना था। पुलिस ने अभी इस बात का खुलासा नहीं किया कि इन दोनों आतंकियों से आगे क्या जानकारी मिली है, लेकिन माना जा रहा है कि महाराष्ट्र और नांदेड़ पुलिस को भी कई ऐसे तथ्य हाथ लगे हैं, जिनके आधार पर वह अपनी जांच को आगे बढ़ा सकेंगे, क्योंकि दोनों राज्यों में स्थित आतंकियों के स्लीप सेल्स का अभी तक पता नहीं लग पाया है। नांदेड़ में पहुंचा विस्फोटक भी अभी तक बरामद नहीं किया जा सका है। इन दोनों आतंकियों को पुलिस को बुधवार को कोर्ट में पेश करना था लेकिन अदालत पहुंचने में विलंब होने के कारण इन्हें कल कोर्ट में पेश नहीं किया जा सका था, इसलिए पुलिस ने दो दिन का रिमांड बढ़वाया था। जिसके आधार पर दोनों को शुक्रवार को पेश करना था लेकिन पुलिस ने बृहस्पतिवार को ही कोर्ट में पेश कर दिया।
उधर, फर्जी आरसी बनाने के मामले में पकड़े गए पंजाब के खरड़ निवासी संदीप को बुधवार को ही न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया था, मुख्य आरोपी नितिन शर्मा पहले से ही जेल में है। अभी तक दूसरा मुख्य आरोपी पवन पुलिस के हत्थे नहीं लगा है। बताते हैं कि पवन के पुलिस गिरफ्त में आते ही एक बड़े वाहन चोर गिरोह का भी खुलासा हो सकता है, जिसके तार पंजाब, जम्मू से भी जुड़े हो सकते हैं। इधर, इस गिरोह द्वारा बेची गई दोनों कारों को आतंकी परमिंदर ने ही खरीदा था, इसलिए पुलिस परमिंदर सिंह को प्रोडक्शन वारंट पर लेने का प्रयास कर रही है।