फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   Temperatures reached over 34 degrees, chances of rain today

Karnal News: पारा पहुंचा 34 डिग्री से अधिक, आज बारिश के आसार

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 17 Sep 2025 01:34 AM IST
विज्ञापन
Temperatures reached over 34 degrees, chances of rain today
माई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन

करनाल। मौसम मंगलवार को भी खुश्क रहा। अधिकतम तापमान 34.4 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया। न्यूनतम तापमान भी 26.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। दिनभर लोगों को उमस का सामना करना पड़ा। मौसम विशेषज्ञ के मुताबिक बुधवार से मौसम के मिजाज में बदलाव की संभावना है। कहीं-कहीं हल्की से तेज बारिश हो सकती है।
कई दिनों से लगातार मौसम खुश्क होने के कारण अधिकतम तापमान बढ़ गया है लेकिन अब एक बार फिर मानसूनी गतिविधियां सक्रिय हो सकती हैं। चौधरी चरणसिंह हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय के कृषि मौसम विज्ञान विभागाध्यक्ष डॉ. मदन खीचड़ ने बताया कि हरियाणा राज्य में 28 जून को मानसून के आने से अब तक 565.8 मिलीमीटर बारिश दर्ज हुई है। ये सामान्य बारिश 407.9 मिलीमीटर से 39 प्रतिशत ज्यादा है। जबकि करनाल में 538.5 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई है।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि मानसून टर्फ़ श्री गंगानगर, रोहतक, सियोनी, राजनंदगांव होते हुए उत्तर-पूर्व बंगाल की खाड़ी तक बना हुआ है। हिमाचल प्रदेश पर एक साइक्लोनिक सर्कुलेशन बनने के कारण नमी वाली हवाएं तराई वाले क्षेत्रों की तरफ चलने से राज्य में मानसून में हल्की सक्रियता बढ़ने की संभावना से 17 से 19 सितंबर के दौरान राज्य के उत्तर क्षेत्र के जिलों (अंबाला, पंचकूला, यमुनानगर, करनाल, कुरुक्षेत्र, कैथल, पानीपत, सोनीपत) में बारिश हो सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed