फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   Team selected from trials for Haryana State School Hockey Competition

Karnal News: हरियाणा राज्य विद्यालय हॉकी प्रतियोगिता के लिए ट्रॉयल से चुनी टीम

Wed, 17 Sep 2025 02:15 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल
संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल Updated Wed, 17 Sep 2025 02:15 AM IST
विज्ञापन
Team selected from trials for Haryana State School Hockey Competition
मियांमाजरा राजकीय माध्यमिक स्कूल में हॉकी के ट्राॅयल देते हुए ​खिलाड़ी। विभाग
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

अंबाला सिटी। आगामी 19 सितंबर को फतेहाबाद में होने वाली हरियाणा राज्य विद्यालय हॉकी प्रतियोगिता के लिए मियांमाजरा राजकीय माध्यमिक स्कूल में आयुवर्ग-14 में खिलाड़ियों के ट्रायल लिए गए। इस मौके पर ट्रॉयल से जिले के विभिन्न विद्यालयों से आई खिलाड़ियों में से 18 लड़कियों की उत्कृष्ट टीम का चयन किया गया। यह टीम आगामी 19 सितंबर को फतेहाबाद में होने वाली हरियाणा राज्य विद्यालय हॉकी प्रतियोगिता में खेलेगी।

इस आयोजन की जिम्मेदारी सहायक मौलिक शिक्षा अधिकारी खेल साहिल सचदेवा, जिला सचिव लड़कियां राजीव कुमार एवं जिला सचिव लड़के राजेंद्र सिंह की देखरेख में पूरी की गई। मियांमाजरा स्कूल मुख्याध्यापक राजिंद्र सिंह जिंदू ने बताया कि यह ट्रायल जिला मौलिक शिक्षा अधिकारी सुधीर कालड़ा के मार्गदर्शन में करवाई गई। इस मौके पर गठित चयन समिति में डीपीई नितिन सभरवाल, अमनदीप मान, परमजीत, ओंकार सिंह, सुमित्रा, सलीम ने खिलाड़ियों का निरीक्षण किया।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed