फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   Teachers learnt modern methods of teaching

Karnal News: शिक्षकों ने जाने पढ़ाई के आधुनिक तरीके

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 05 Mar 2025 02:12 AM IST
विज्ञापन
Teachers learnt modern methods of teaching
- सीबीएसई की ओर से हुआ गुरु दक्षता कार्यक्रम, विशेषज्ञ बोले- शिक्षक को अब पढ़ाना ही नहीं समग्र विकास की भी जिम्मेदारी
विज्ञापन




माई सिटी रिपोर्टर

करनाल। सीबीएसई के शिक्षक अब पढ़ाई के दौरान आधुनिक तौर तरीके इस्तेमाल करेंगे। ताकि विद्यार्थी पाठ्यक्रम को आसानी से समझ सकें और खेल-खेल में ही नया सीखें। इसे लेकर सीबीएसई की ओर से गुरु दक्षता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। निजी स्कूल में आयोजित कार्यक्रम में पहुंचे विशेषज्ञों ने शिक्षकों को बताया कि अब केवल बच्चों को पढ़ाना ही उनकी जिम्मेदारी नहीं है, बल्कि विद्यार्थी के समग्र विकास पर ध्यान देना शिक्षक का कार्य है।

निजी स्कूल में आयोजित कार्यक्रम में मुख्य वक्ता के तौर पर सीबीएसई से अनुपमा शर्मा व धनेश्वरी दुबे पहुंचे। उन्होंने कहा कि प्रशिक्षण शिविर का उद्देश्य शिक्षकों को नई शिक्षा नीति, नवीन शिक्षण विधियों, मूल्यांकन तकनीकों और कक्षा प्रबंधन से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारी प्रदान करना है।
विज्ञापन


अनुपमा शर्मा ने कौशल आधारित शिक्षा को बढ़ावा देना एवं मातृभाषा में प्रारंभिक शिक्षा का महत्व बताया। धनेश्वरी दुबे ने कानून और व्यावसायिक कौशल विषयों के बारे में बताया। इसके अलावा विद्यालय की संरचना प्रयोगशालाएं दस्तावेज और अध्यापक योग्यताएं सीटीईटी के बारे में भी बताया। प्रशिक्षण सत्र के अनुभवी शिक्षाविदों और विशेषज्ञों ने शिक्षकों को नई शिक्षण पद्धतियों से अवगत कराया। उन्होंने बताया कि शिक्षकों की भूमिका अब केवल पढ़ाने तक सीमित नहीं है बल्कि वह छात्रों के समग्र विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने नई शिक्षण तकनीक को अपनाने और अपने शिक्षण कौशल को विकसित करने की प्रतिबद्धता व्यक्त। इस तरह के प्रशिक्षण सत्र न केवल शिक्षकों के ज्ञान को समृद्ध करते हैं बल्कि शिक्षा प्रणाली को भी अधिक प्रभावी बनाते हैं। विभिन्न विद्यालयों के प्रधानाचार्य ऋतु अरोड़ा, नरेश कुमार शर्मा, पूजा वेद, अध्यापिकाओं रमा, सुमन त्यागी, सीमा, विशाल, योगेश व सागर रत्न आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed