{"_id":"68cb0f684c922ebc96007c50","slug":"tarawadi-rice-millers-and-dealers-executive-committee-formed-karnal-news-c-18-knl1008-740733-2025-09-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Karnal News: तरावड़ी राइस मिलर्स एवं डीलर्स की कार्यकारिणी गठित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Karnal News: तरावड़ी राइस मिलर्स एवं डीलर्स की कार्यकारिणी गठित
Thu, 18 Sep 2025 01:13 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल
संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल
Updated Thu, 18 Sep 2025 01:13 AM IST
विज्ञापन
तरावड़ी। तरावड़ी राइस मिलर्स एवं डीलर्स एसोसिएशन की बैठक में कार्यकारिणी का गठन किया गया। लाला नाथीराम गुप्ता, रोशन लाल गुप्ता संरक्षक, रविंद्र सिंगला व संजीव मित्तल को उप प्रधान और नरेश गर्ग व शिवम बंसल को सचिव की जिम्मेदारी दी गई। शुक्रवार को करनाल में आयोजित बैठक में नरेश बंसल को तरावड़ी राइस मिलर्स एसोसिएशन का 11वीं बार सर्वसम्मति से अध्यक्ष व राकेश हंस को महासचिव चुना गया था। अभिषेक गोयल कोषाध्यक्ष, संजीव गर्ग सह कोषाध्यक्ष बनाए गए हैं। उद्योगपति रमेश गुप्ता, विजय गोयल, बृज भूषण गोयल, प्रदीप गुप्ता, शीशपाल गुप्ता, प्रमोद बंसल, तिलक राज मक्कड़, देवेंद्र सिंगला, मुकेश गर्ग व रुशिल गुप्ता को चीफ एडवाइजर बनाया गया है। वहीं सीएमआर कमेटी में संजीव मित्तल, रितेश नागपाल, संजीव गर्ग, सुभाष गर्ग व शिवम बंसल को शामिल किया गया है। संवाद
विज्ञापन