{"_id":"7c401c0e6e0b36f1e9b4e593149bd7c5","slug":"surrender-in-court-accused-of-killing-mother-daughter","type":"story","status":"publish","title_hn":"बेटी की हत्या करने की आरोपी मां का कोर्ट में आत्मसमर्पण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बेटी की हत्या करने की आरोपी मां का कोर्ट में आत्मसमर्पण
पिहोवा
Updated Tue, 18 Feb 2014 11:39 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बेटी की हत्या कर शव भाखड़ा नहर में फेंकने के मामले में आरोपी मां ने पिहोवा उप न्यायालय में सरेंडर कर दिया। घटना के बाद से ही पुलिस उसकी तलाश कर रही थी।
इस मामले में आरोपी पिता को पुलिस गिरफ्तार कर चुकी है, जबकि फरार महिला को हिरासत में लेने के लिए पुलिस विभिन्न स्थानों पर दबिश दे रही थी। अदालत ने आरोपी बेअंत कौर को न्यायिक हिरासत में भेजने के आदेश दिए हैं।
पिछले साल 25 जुलाई को सैयाना सैयदां गांव स्थित डेरा राधा सिंह में अपनी बेटी की हत्या कर शव नहर में फेंकने की साजिश में शामिल आरोपी मां बेअंत कौर ने करीब सात महीने तक फरार रहने के बाद पिहोवा उप न्यायालय में आत्म समर्पण कर दिया। अदालत में पेश होने के बाद पुलिस ने उसे हिरासत में ले लिया।
विज्ञापन
थाना प्रभारी एसएचओ उमेद सिंह ने बताया कि पिछले वर्ष अगस्त माह में पिहोवा निवासी सौरव ने शिकायत दर्ज कराई थी कि उसकी डेरा राधा सिंह निवासी एक युवती कर्णदीप कौर से मित्रता है।
कर्णदीप के कहने पर उसने अपनी माता की आईडी पर एक मोबाइल सिम लेकर उसे दिया था, जिसकी भनक कर्णदीप के परिजनों को लग गई। शिकायतकर्ता ने आरोप लगाया था कि कर्णदीप के साथ मारपीट करते हुए उसके परिजनों ने उसे कमरे में बंद कर दिया था। उसे 29 जुलाई 2013 को पता चला कि भाखड़ा नहर में बोरे में बंद एक लड़की की लाश मिली है और पुलिस कर्मचारियों को मृतका के कपड़े व मोबाइल सिम मिला है।
सौरव ने आरोप लगाया था कि कर्णदीप के माता-पिता ने अपनी पुत्री कर्णदीप की हत्या की है। पुलिस ने इस हत्याकांड में कर्णदीप कौर के पिता भूपेंद्र सिंह व माता बेअंत कौर के खिलाफ हत्या कर शव खुर्दबुर्द करने का मामला दर्ज किया था। पुलिस ने नहर से शव बरामद कर मृतका के पिता भूपेंद्र सिंह को गिरफ्तार कर लिया था, जबकि उसकी माता बेअंत कौर फरार थी।
यह था मामला
29 जुलाई 2013 को भाखड़ा नहर में से किरमिच हैड पर पुलिस को एक युवती की लाश मिली थी। मौके से पुलिस को कुछ कपडे़ भी मिले। छानबीन के दौरान युवती की पहचान सैयाना सैयदां गांव के डेरा राधा सिंह निवासी भूपेंद्र सिंह की बेटी कर्णदीप कौर के रूप में हुई थी।
अंडर गारमेंट से मिला था एयरटेल का सिम
भाखड़ा नहर से शव को बाहर निकालने के बाद पुलिस को युवती के अंडर गारमेंट से एक सिम मिला था। एयरटेल कंपनी के इस सिम से मामले की तह तक पहुंचने में पुलिस को काफी मदद मिली। छानबीन के दौरान मृतका की शिनाख्त भी इसी की सहायता से संभव हो पाई। मौके के हालत देख कर उस समय कयास लगाए जा रहे थे कि यह लाश पंजाब के पटियाला से लापता एक युवती की है, परंतु सिम की मदद से इन कयासों पर विराम लग गया और उसकी पहचान कर्णदीप कौर के रूप में हुई।