{"_id":"67feca0945948326910b7b17","slug":"summer-special-will-run-for-three-months-till-katra-karnal-news-c-18-knl1008-624869-2025-04-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Karnal News: कटरा तक तीन माह चलेगी समर स्पेशल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Karnal News: कटरा तक तीन माह चलेगी समर स्पेशल
विज्ञापन
माई सिटी रिपोर्टर
करनाल। गर्मियों की छुट्टियों से पहले यात्रियों को बड़ी सौगात देते हुए दिल्ली रेलवे मंडल ने नई दिल्ली से कटरा के बीच समर स्पेशल ट्रेन शुरू करने की घोषणा की है।
यह ट्रेन 21 अप्रैल से 13 जुलाई तक चलेगी। खास बात ये है कि इसका परिचालन सप्ताह में छह दिन रहेगा। ट्रेन संख्या 04081/04082 के रूप में चलने वाली यह स्पेशल सेवा करीब तीन महीने में अप-डाउन में 36-36 फेरे लगाएगी।
इस ट्रेन का संचालन दिल्ली, हरियाणा, पंजाब और हिमाचल प्रदेश के प्रमुख रूटों पर किया जाएगा। इससे न सिर्फ श्री माता वैष्णो देवी के श्रद्धालुओं को सीधा और सुविधाजनक मार्ग मिलेगा बल्कि दिल्ली-अंबाला रूट पर सफर करने वाले दैनिक यात्रियों को भी राहत मिलेगी।
विज्ञापन
ये रहेगा शेड्यूल : नई दिल्ली से कटरा के लिए ट्रेन संख्या 04081 रात 11:45 बजे प्रस्थान करेगी और करनाल से होते हुए अगले दिन सुबह 11:40 बजे कटरा पहुंचेगी। वहीं, ट्रेन संख्या 04082 कटरा से रात 9:20 बजे रवाना होकर अगली सुबह 9:30 बजे नई दिल्ली पहुंचेगी। यात्रा के लिए आरक्षित टिकट लेना अनिवार्य रहेगा। रेलवे के अनुसार ट्रेन का 10 प्रमुख स्टेशनों पर ठहराव निर्धारित किया गया है। इनमें सोनीपत, पानीपत, करनाल, कुरुक्षेत्र, अंबाला कैंट, ढंढारी कलां, जालंधर कैंट, पठानकोट कैंट, जम्मू तवी और शहीद कप्तान तुषार महाजन (उधमपुर) का स्टेशन भी शामिल रहेगा। यह ट्रेन एसी, स्लीपर और सामान्य डिब्बों के साथ संचालित होगी।
उत्तर रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी हिमांशु शेखर उपाध्याय ने बताया कि एक्सप्रेस ट्रेनों में बढ़ती भीड़ को देखते हुए यात्रियों की सुविधा के लिए समर स्पेशल ट्रेन चलाई जा रही है। इससे लंबी दूरी के यात्रियों को जहां राहत मिलेगी, वहीं अन्य ट्रेनों में भीड़ का दबाव भी कम होगा।