फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   sultry heat made sweat

उमस भरी गर्मी ने छुड़ाए पसीने

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 28 Jun 2022 02:18 AM IST
विज्ञापन
sultry heat made sweat
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

करनाल। पिछले तीन दिनों से उमस भरी गर्मी के चलते लोग परेशान हैं। सोमवार को अधिकतम तापमान 36.4 डिग्री सेल्सियस होने के बावजूद उमस के चलते लोगों के पसीने छूट गए। बुजुर्गों और बीमार लोगों की बेचैनी बढ़ गई। जिस कारण वातानुकूलित यंत्रों व कूलर का सहारा लेना पड़ा। अगले 24 घंटे तक ऐसा ही मौसम रहने की संभावना है। बुधवार से मौसम परिवर्तन के आसार हैं।
भारतीय मौसम विज्ञान विभाग का पूर्वानुमान है कि 29 जून से तीन जुलाई तक जिले में हल्के बादल छाएंगे। एक से तीन जुलाई तक बादल छाने के साथ-साथ बूंदाबांदी की संभावना जताई जा रही है। सोमवार को वाष्प दाब का 27.2 एमएम पर पहुंचना मौसम परिवर्तन का संकेत है। जब भी वाष्प दाब बढ़ता है तो मौसम परिवर्तन की संभावनाएं बनती हैं।
विज्ञापन

केंद्रीय मृदा लवणता अनुसंधान संस्थान के प्रधान वैज्ञानिक डॉ. डीएस बुंदेला के अनुसार सोमवार को अधिकतम तापमान 36.4 व न्यूनतम 28.8 डिग्री सेल्सियस रहा। नमी 64 प्रतिशत, वाष्प दाब 27.2 एमएम व हवा की औसत गति 7.1 किलोमीटर प्रति घंटा रही। एक दिन पूर्व रविवार को अधिकतम तापमान 36.8 व न्यूनतम 27.2 डिग्री सेल्सियस था। पिछले वर्ष 27 जून को अधिकतम तापमान 36.5 व न्यूनतम 27.0 डिग्री सेल्सियस था।
विज्ञापन
विज्ञापन

खरीफ सीजन के कृषि कार्य प्रभावित
गर्मी के प्रभाव और उमस भरे वातावरण से खरीफ सीजन में कृषि कार्य प्रभावित हो गए हैं। मौसम की स्थिति को देखते हुए किसानों ने दिन में श्रमिकों से काम करवाना बंद कर दिया है। उन्हें डर है कि कहीं मजदूर की तबीयत न बिगड़ जाए। नबीपुर गांव के किसान कमल कांबोज ने कहा कि गन्ने की निलाई-गुड़ाई, धान की रोपाई, धान में खाद व खरपतवार नियंत्रण दवाओं का छिड़काव इत्यादि कार्य प्रभावित हो चुके हैं। ऐसे मौसम में यदि कोई मजदूर काम करते हुए बीमार हो गया तो किसान की समस्या बढ़ जाएगी। इस वजह से तमाम तरह के कार्य अटक गए हैं। बारिश का बेसब्री से इंतजार किया जा रहा है। बिजली की नियमितता से धान के खेतों में पानी भरते हैं, लेकिन गर्मी में पानी सूख जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed