फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   Students will write letters to grandmother on Mother's Day

Karnal News: मदर्स डे पर दादी के नाम पत्र लिखेंगे विद्यार्थी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 09 May 2024 03:34 AM IST
विज्ञापन
Students will write letters to grandmother on Mother's Day
- निपुण मिशन कार्यक्रम के तहत बनाई योजना, कक्षा तीसरी से पांचवीं तक के बच्चों को किया शामिल
विज्ञापन


माई सिटी रिपोर्टर
करनाल। हरियाणा स्कूल शिक्षा विभाग की ओर से तीसरी से पांचवीं कक्षा के विद्यार्थियों में निपुण मिशन कार्यक्रम के तहत लेखन कुशलता बढ़ाने के उद्देश्य से मदर्स डे पर नई पहल की है। इसके तहत सभी राजकीय स्कूलों के बच्चों की ओर से अपनी माता-दादी को पत्र लिखा जाएगा।

जिला एफएलएन कोऑर्डिनेटर विपिन कुमार ने बताया कि यह विभाग का एक सराहनीय कदम है। उन्होंने कहा कि पत्र लेखन कार्य को सफलतापूर्वक पूरा करने के लिए अध्यापक पत्र को सिखाने से लेकर पत्र पोस्ट करवाने तक की गतिविधि में सक्रिय रूप से भाग लेंगे। पत्र लेखन कार्यक्रम 12 मई तक चलेगा। इस कार्यक्रम की मॉनिटरिंग के लिए क्लस्टर स्तर पर टीम बनाई गई है जो प्रत्येक विद्यालय में जाकर पत्र लेखन गतिविधि को जांचने का कार्य करेगी। पत्र लेखन गतिविधि के माध्यम से बच्चा अपनी मां, दादी, नानी के प्रति अपनी भावना को उजागर करेगा। उन्होंने निपुण प्रशिक्षण कार्यशाला में अध्यापकों से कहा कि सक्रिय रूप से इस कार्यक्रम में भागीदारी निभाएं।
विज्ञापन


शब्द सीमा भी की गई है तय
निपुण हरियाणा मिशन कार्यक्रम के तहत पत्र लेखन कार्य में तीसरी कक्षा का विद्यार्थी 60 शब्द और चौथी कक्षा का विद्यार्थी 100 शब्द और पांचवीं कक्षा का विद्यार्थी 130 शब्दों में अपनी माता, दादी व नानी के प्रति अपनी भावना, श्रद्धा, उनकी अच्छाइयों, उनके द्वारा किए जाने वाला प्यार, दुलार, पालन पोषण, स्वादिष्ट भोजन, पढ़ाई लिखाई व आदर संस्कार की भावनाओं को व्यक्त करेंगे। पत्र पढ़कर मां टिप्पणी करेंगी और फिर सोशल मीडिया पर इसको साझा करेंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed