फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   Students will learn math formulas from 200 puzzles

Karnal News: विद्यार्थी 200 पहेलियों से सीखेंगे गणित के फार्मूले

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 06 Sep 2025 02:21 AM IST
विज्ञापन
Students will learn math formulas from 200 puzzles
112...गणित पजल बुकलेट का विमोचन करते एडीसी सोनू भट्ट। सूचना विभाग
माई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन


करनाल। जिले के राजकीय विद्यालयों के विद्यार्थी अब 200 रुचिकर पहेलियों से गणित के फार्मूले आसानी से खेलते हुए सीखेंगे। जिला शिक्षा विभाग की ओर से ऐसी खास गणित पजल बुललेट तैयार की गई है। इसका विमोचन शिक्षक दिवस के अवसर पर एडीसी सोनू भट्ट ने किया। शिक्षा विभाग की ओर से जिला परिषद कार्यालय के सभागार में कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

एडीसी ने कहा कि इस बुकलेट का उद्देश्य विद्यार्थियों में गणित के प्रति जिज्ञासा, तार्किक सोच और समस्याओं को हल करने की क्षमता को विकसित करना है। गणित केवल गणना का विषय नहीं है, बल्कि यह सोचने, तर्क करने और समस्याओं का समाधान खोजने की कला सिखाता है। गणित और विज्ञान दोनों ही विषय विद्यार्थियों की रचनात्मकता और खोजी प्रवृत्ति को निखारने में अहम भूमिका निभाते हैं। शिक्षकों से आह्वान किया कि वे इन विषयों को रोचक और सरल बनाकर विद्यार्थियों के भीतर जिज्ञासा की भावना को जागृत करें।
विज्ञापन


जिला शिक्षा अधिकारी सुदेश ठुकराल और जिला मौलिक शिक्षा अधिकारी रोहताश वर्मा ने कहा कि अध्यापक अपने विद्यालय में बच्चों पर अधिक मेहनत कर उनका भविष्य निखारने का काम करें ताकि बच्चे विद्यालय के साथ-साथ अपने जिले व प्रदेश का नाम रोशन कर सकें। गणित पजल बुकलेट एक महत्वपूर्ण कदम है जिससे बच्चों को कठिन गणितीय अवधारणाओं को सरल और खेल-खेल में समझने का अवसर देगी। जिला गणित विशेषज्ञ सुमित मान एवं विज्ञान विशेषज्ञ दीपक वर्मा ने कहा कि इस प्रकार की पहेलियां विद्यार्थियों में जिज्ञासा, आत्मविश्वास और विषय के प्रति लगाव बढ़ाने में सहायक होंगी। इसमें कश्मीरी अमृत एवं हरबंस पजल्स के 70 पृष्ठों पर आधारित लगभग 200 पजल्स शामिल की गई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन




कार्यक्रम में ये हुए सम्मानित

पजल प्रतियोगिता की पांच श्रेणियों में जिले में प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले अध्यापकों को प्रशंसा पत्र देकर सम्मानित किया गया। समूह-1 में साक्षी सैनी, समूह-2 में दलीप सिंह, समूह-3 में अश्वनी, समूह-4 में श्रवण कुमार और समूह-5 में प्रीति अरोड़ा व आंचल मेहता प्रथम रही। उनकी इस उपलब्धि पर एडीसी सोनू भट्ट ने उन्हें बधाई दी और शिक्षा जगत में उनके योगदान को प्रेरणादायी बताया। कार्यक्रम में बुकलेट निर्माण और प्रिंटिंग में विशेष सहयोग देने वाले रघुबीर भारद्वाज, बीआरपी डॉ. मोनिका, जिला गणित विशेषज्ञ सुमित मान, विज्ञान विशेषज्ञ दीपक वर्मा, देवेंद्र और गुरदीप को भी सम्मानित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed