{"_id":"61ca2031b10d457308581d4a","slug":"students-pelted-stones-on-three-buses-the-passengers-narrowly-escaped-karnal-news-knl941765163","type":"story","status":"publish","title_hn":"छात्रों ने तीन बसों पर की पत्थरबाजी, बाल-बाल बचे यात्री","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
छात्रों ने तीन बसों पर की पत्थरबाजी, बाल-बाल बचे यात्री
विज्ञापन
207: जीटी रोड पर अज्ञात युवकों ने पत्थरबाजी कर तोड़े अंबाला डिपो की बस के शीशे। अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
संवाद न्यूज एजेंसी
करनाल। राष्ट्रीय राजमार्ग से निकल रही तीन बसों पर सोमवार को अज्ञात युवकों ने पथराव कर दिया। जिससे बसों के शीशे टूट गए। बस में सवार यात्रियों में दहशत की स्थिति बन गई। आईटीआई चौक के समीप दो बसों पर व घरौंडा के समीप एक बस पर पत्थरबाजी की गई। नए बस अड्डे पर तैनात रोडवेज कर्मचारियों का कहना है कि तीन दिन में छह बसों पर पत्थर मारकर शीशे तोड़ने की घटनाएं हो चुकी हैं। अंबाला रोडवेज डिपो के चालक परमबीर ने घरौंडा थाने में अज्ञात युवकों के खिलाफ मामला दर्ज करवाया है।
अंबाला डिपो की बस नंबर एचआर37डी-6525 का रात्रि ठहराव रोहतक में होता है। सोमवार सुबह 7:50 बजे रोहतक से बस चालक परमबीर व कंडक्टर सुनील राठी बस लेकर अंबाला के लिए रवाना हुए। चालक परमबीर ने बताया कि घरौंडा बस अड्डे पर कुछ देर के लिए बस रोकी थी। घरौंडा से करनाल के लिए चले तो कुछ दूरी पर जीटी रोड किनारे खड़े करीब 15 अज्ञात युवकों ने बस रोकने का इशारा किया। बस में पहले से सवारियां भरी थी और इस स्थान पर बस रोकना भी मान्य नहीं था, इसलिए उन्होंने बस नहीं रोकी। युवकों ने पत्थरबाजी करते हुए बस के पीछे के दोनों बड़े शीशे तोड़ डाले। युवकों ने औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान की ड्रेस पहनी थी। वे आईटीआई के छात्र हो सकते हैं।
बसों के ठहराव के लिए कर्मचारी तैनात
बसों पर पत्थर मारकर नुकसान पहुंचाना गलत है। विद्यार्थियों के लिए सेक्टर 14 राजकीय कॉलेज के पास जीटी रोड पर दोपहर तक कर्मचारी रामनाथ को तैनात किया है। दोपहर बाद यह कर्मचारी आईटीआई चौक पर विद्यार्थियों के लिए बस रुकवाता है। इसके अलावा पुराने बस अड्डे से जो भी बस दिल्ली, पानीपत, कुंजपुरा या गढ़ीबीरबल की ओर जाती है उनमें विद्यार्थी सवार होकर आईटीआई चौक पर उतर सकते हैं। यदि किसी विद्यार्थी को किसी मार्ग पर बस के ठहराव संबंधी दिक्कत है तो वह विभागीय कार्यालय में लिखित में शिकायत दें। त्वरित कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
- कुलदीप सिंह, रोडवेज डिपो महाप्रबंधक, करनाल