फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   Students of Karnal dominated in poster making

पोस्टर मेकिंग में छाए करनाल के विद्यार्थी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 22 May 2022 03:06 AM IST
विज्ञापन
Students of Karnal dominated in poster making
जीव विज्ञान समिति और पर्यावरण क्लब की ओर से दयाल सिंह कॉलेज में शनिवार को 29वीं दीवान आनंद कुमार स्मृति राज्य स्तरीय प्रश्नोत्तरी और पोस्टर मेकिंग प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इस प्रतियोगिता में विभिन्न जिलों के कॉलेजों की टीमों ने उत्साह से हिस्सा लिया। इस दौरान विद्यार्थियों ने पर्यावरण विषय पर जानकारी दी। प्रश्नोत्तरी में जीवीएम गर्ल्स कॉलेज सोनीपत और पोस्टर मेकिंग में दयाल सिंह कॉलेज की देवांशी अरोड़ा अववल रहीं।
विज्ञापन

कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रिंसिपल डॉ. आशिमा गक्खड़ ने की। वहीं मुख्यातिथि के रूप में लाला लाजपत राय पशु चिकित्सा एवं पशु विज्ञान विश्वविद्यालय हिसार के संयुक्त निदेशक डॉ. रणबीर सिंह बिसला ने शिरकत की। कॉलेज के सेवानिवृत्त सह प्राध्यापक डॉ. संजीव शर्मा ने सरस्वती की प्रतिमा के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित किया। जीव विज्ञान समिति की अध्यक्ष डॉ. श्वेता यादव ने प्रश्नोत्तरी का संचालन किया। कार्यक्रम के संयोजक संजय कुमार, डॉ. देवेंद्र सिंह और किरण कुमार के मार्गदर्शन में अर्न वाईल लर्न योजना के तहत कॉलेज के आठ विद्यार्थियों को श्रम योगदान देने के लिए सम्मानित किया गया। इसके अलावा प्रश्नोत्तरी और पोस्टर मेकिंग स्पर्धा में अव्व्ल आने वाले विजेताओं को सम्मानित किया गया। ब्यूरो
विज्ञापन

पर्यावरण को बचाने के लिए जागरूकता जरूरी
मुख्य अतिथि डॉ. आरएस बिसला ने कहा कि इस तरह के आयोजन पर्यावरण के मुद्दों के बारे में जागरूकता पैदा करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। विद्यार्थियों को इससे संबंध्ति जरूरी जानकारी मिलती है। कई बार हमारी लापरवाही के कारण भी पर्यावरण को नुकसान पहुंचता है। यदि सभी जागरूक होकर सावधानी बरतें तो इसे प्रदूषित होने से बचाया जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

ये रहे परिणाम
प्रश्नोत्तरी : जीवीएम गर्ल्स कॉलेज सोनीपत प्रथम, दयाल सिंह कॉलेज करनाल द्वितीय, एमएलएन कॉलेज यमुनानगर तृतीय।
पोस्टर मेकिंग : दयाल सिंह कॉलेज के देवांशी अरोड़ा प्रथम, प्रीति कुमारी द्वितीय और केवीए डीएवी महिला महाविद्यालय की मेघना तृतीय रही।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed