{"_id":"68cdbbf37ab2011b68046061","slug":"students-displayed-their-talent-in-the-art-festival-competition-karnal-news-c-18-knl1008-742394-2025-09-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Karnal News: कला उत्सव प्रतियोगिता में विद्यार्थियों ने दिखाई प्रतिभा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Karnal News: कला उत्सव प्रतियोगिता में विद्यार्थियों ने दिखाई प्रतिभा
Sat, 20 Sep 2025 01:54 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल
संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल
Updated Sat, 20 Sep 2025 01:54 AM IST
विज्ञापन
126...जिला स्तरीय कला उत्सव कार्यक्रम में प्रस्तुति देती छात्राएं।संस्थान
संवाद न्यूज एजेंसी
करनाल। पीएम श्री राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में शुक्रवार को हरियाणा स्कूल शिक्षा परियोजना परिषद के तहत जिला स्तरीय कला उत्सव कार्यक्रम का आयोजन हुआ। विद्यार्थियों ने संगीत गायन, संगीत वादन, नृत्य, हस्तकला, पारंपरिक कहानी, गायन रंगमंच आदि विधाओं में अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया।नोडल अधिकारी अंजू ने बताया कि कार्यक्रम में ब्लॉक स्तर पर प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले कक्षा 9वीं से 12वीं तक के 150 विद्यार्थियों ने भाग लिया। डीपीसी ज्योत्सना मिश्रा ने कहा कि जिन विद्यार्थियों ने प्रथम स्थान प्राप्त किया है वे राज्य स्तरीय कला उत्सव में जिला स्तर का प्रतिनिधित्व करेंगे। प्रतियोगिता की विभिन्न विधाओं में जज की भूमिका डॉ. जसविन्द्र सिंह, करमजीत, प्रीति, रविन्द्र शिल्पी, रीति तनेजा, सिशनपाल और अजय ने निभाई। इस अवसर पर डीपीसी ज्योत्सना मिश्रा, एपीसी अंजू, मीडिया समन्वयक दलीप सिंह, आराधना, नीलम,रवींद्र शिल्पी, पूजा, रीना,युगल व प्रवीन आदि मौजूद रहे।
प्रतियोगिता परिणाम
टॉय मेकिंग – राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय नीलोखेड़ी की ऊषा व रितिका
2डी दृश्य कला – मॉडल टाउन की दीक्षा
3डी दृश्य कला – राजकीय कन्या उच्च विद्यालय सेक्टर-13 की प्रतिभा
स्टोरी टेलिंग – मॉडल संस्कृति विद्यालय निसिंग की तमन्ना मोहन
रंगमंच – राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय सुभरी
क्लासिकल म्यूजिक (सोलो) – राजकीय मॉडल संस्कृति विद्यालय बयाना की प्राची
वोकल म्यूजिकल फोक – राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय प्रेम नगर की रानी
क्लासिकल समूह नृत्य – राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय निसिंग की टीम