फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   strike is ongoing regarding kisan andolan

किसान आंदोलन : टोल पर धरने जारी, किसान महापंचायत में जाने की तैयारी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 14 Feb 2021 02:28 AM IST
विज्ञापन
strike is ongoing regarding kisan andolan
जिले में किसान आंदोलन की गतिविधियों के तहत 51वें दिन शनिवार को राष्ट्रीय राजमार्ग स्थित बसताड़ा टोल प्लाजा और करनाल-जींद स्टेट हाईवे स्थित प्यौंत टोल प्लाजा के समीप किसानों का धरना जारी रहा। इस दौरान रविवार को इंद्री में होने वाली किसान महापंचायत को लेकर रणनीति बनाई गई, जिसमें राकेश टिकैत भी हिस्सा लेंगे।
विज्ञापन

भाकियू पदाधिकारियों के अनुसार किसान महापंचायत की तैयारियां पूरी कर ली गईं हैं। उन्होंने बताया कि सुबह 10 बजे से दोपहर तीन बजे तक महापंचायत चलेगी। वहीं राकेश टिकैत सहित संयुक्त किसान मोर्चा के पदाधिकारी दोपहर 12 बजे तक करनाल में एकत्रित होंगे और 12.30 बजे इंद्री की महापंचायत में पहुंचेंगे। भाकियू ने 20 हजार लोगों के लिए खुद लंगर तैयार करवाने की व्यवस्था की है और इसके अतिरिक्त 11 हजार लोगों के लिए धार्मिक संस्थाओं से लंगर तैयार करवाएंगे। 31 हजार लोगों के लिए लंगर बनवाने की तैयार की गई। वहीं किसानों ने प्रशासन से फायर ब्रिगेड व एंबुलेंस की मांग की हुई है।
विज्ञापन

महापंचायत की तैयारियों का लिया जायजा
इंद्री। स्थानीय अनाज मंडी में रविवार को होने वाली किसान महापंचायत को लेकर शनिवार को भाकियू नेताओं ने तैयारियों का जायजा लिया। किसान नेता रामपाल चहल ने बताया कि महापंचायत को लेकर पूरे प्रदेश के किसानों में उत्साह है। महापंचायत में भाकियू राष्ट्रीय प्रवक्ता राकेश टिकैत, भाकियू प्रदेश अध्यक्ष गुरनाम सिंह चढूनी, युद्धवीर सिंह व रजोवाल सहित संयुक्त किसान मोर्चा के कई किसान नेता पहुंचकर तीनों कृषि कानूनों की असलियत जनता के सामने रखेंगे। कई पंजाबी व हरियाणवी गायक भी पहुंचेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस मौके पर पूर्व विधायक राकेश कांबोज, हैप्पी औलख, मनजीत चौगांवा, ओमपाल मंढान, सुखविंद्र सिंह, दिलबाग सिंह, सुरेंद्र कलसौरा, ऋषिपाल कांबोज व संजीव पंजोखरा मौजूद रहे। दूसरी ओर इंद्री थाना प्रभारी सतपाल सिंह का कहना है कि क्षेत्र में कानून व्यवस्था बरकरार रहेगी। आमजन को किसी प्रकार की समस्या नहीं आने दी जाएगी। यातायात व्यवस्था पर नजर रखेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed