फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   Strike at petrol pumps, drivers returned disappointed

पेट्रोल पंपों पर रही हड़ताल, वाहन चालक लौटे निराश

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 16 Nov 2021 02:30 AM IST
विज्ञापन
Strike at petrol pumps, drivers returned disappointed
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

करनाल। ऑल हरियाणा पेट्रोलियम डीलर एसोसिएशन की ओर से हड़ताल की घोषणा के बाद सोमवार को जिले के 237 पेट्रोल व 10 सीएनजी पंप बंद रहे। जिससे वाहन चालकों को अपने गंतव्य तक जाने में परेशानियों का सामना करना पड़ा। हालांकि जिले में विभिन्न जगहों पर स्थित 6 सरकारी पेट्रोल पंप खुले रहे। जिन लोगों को हड़ताल की जानकारी नहीं थी वे पेट्रोल पंपों पर वाहन लेकर पहुंचे और सेल्समैनों से पेट्रोल-डीजल डालने को लेकर मिन्नतेें करते नजर आए। कुछ लोगों ने दूर जाने का हवाला भी दिया लेकिन अंत में वाहन लेकर वापस लौटना पड़ा। पेट्रोलपंप कर्मियों का कहना था कि हड़ताल के चलते पंप बंद हैं जिस कारण वह पेट्रोल नहीं दे सकते।
जिले में इन कंपनियों के हैं पेट्रोल पंप
कंपनी पंप संख्या
इंडियन ऑयल 124
भारत पेट्रोलियम 32
हिंदुस्तान पेट्रोलियम 48
ईएसआर 23
रिलायंस 4
सीएनजी 10
सरकारी पंप 6
पेट्रोल पंप संचालकों की मुख्य मांगें
- विदेशों से अन्य प्रकार का तेल मंगवा कर देश में उससे बनने वाले नकली डीजल की बिक्री को रोका जाए।
- एक्साइज ड्यूटी व वैट टैक्स की कटौती से डीलर्स को हुए नुकसान की भरपाई की जाए।
- पिछले चार साल से बकाया डीलर कमीशन तुरंत दिया जाए।
- हरियाणा में पेट्रोल डीजल पर लगे वैट को पड़ोसी राज्यों पंजाब, हिमाचल, जम्मू कश्मीर व चंडीगढ़ के बराबर किए जाए।
पेट्रोल पंप बंद होने की जानकारी नहीं थी इसलिए बाइक में तेल डलवाने के लिए घर से निकला था लेकिन वापस लौटना पड़ा।
- बिट्टू
पोती को लेकर रिश्तेदारी में जाना था लेकिन पेट्रोल पंप बंद हैं इसलिए अब वापस घर लौटना पड़ेगा।
- मामूराम
सेल्समैन से अनुरोध किया कि कम से कम एक लीटर पेट्रोल दे दें, पर उसने हड़ताल का हवाला देकर इनकार कर दिया।
- रामधारी
पता ही नहीं चला पेट्रोल पंपों की हड़ताल है। बिना तेल के वाहन भी किसी काम के नहीं हैं। इस कारण परेशानी हो रही है।
- हिमांशु राणा
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed