फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   Steps taken towards vaccination will defeat the epidemic

टीकाकरण के प्रति बढ़े कदम महामारी को हराकर लेंगे दम

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 08 Jan 2022 02:09 AM IST
विज्ञापन
Steps taken towards vaccination will defeat the epidemic
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

करनाल। कोरोना का टीका लगवाने के लिए 15 से 17 आयु वर्ग के किशोरों में उत्साह है। जिससे महामारी को खत्म करने में मदद मिलेगी। शुक्रवार को 6748 किशोरों ने केंद्र पर पहुंचकर पहली डोज लगवाई। इसके लिए जिले में 109 केंद्र बनाए गए थे। टीका लगाने के लिए सुबह से ही बच्चे केंद्र पर पहुंचने शुरू हो गए और शाम तक टीकाकरण का कार्य चलता रहा।
तीन जनवरी से अब तक 38316 किशोरों ने टीका लगवा लिया है। सभी उम्र के लोगों की बात करें तो जिले में 21053 लोगों ने टीका लगवाया है। स्वास्थ्य विभाग का दावा है कि उनके पास 15-18 आयु वर्ग के किशोरों को टीका लगाने के लिए करीब 25 हजार डोज बाकी हैं। अब तक जिले में 20 लाख 43 हजार 729 लोगों को पहली व दूसरी डोज लग चुकी है। इनमें पहली डोज 11 लाख 91 हजार 638 लोगों को लगी है, वहीं 8 लाख 52 हजार 091 लोगों ने दूसरी डोज लगवाई है।
विज्ञापन

अब तक इतने लगवा चुके टीके
आयु संख्या
15-17 - 38316
18-44 - 1251634
45-60 - 446263
60 प्लस - 307516
ये भी लगवा सकते हैं टीका
स्वास्थ्य विभाग के अनुसार जिन बच्चों का जन्म 31 दिसंबर 2007 या उससे पहले हुआ है। वे टीका लगवा सकते हैं। इससे अलग ऐसे सभी किशोर जिनका जन्म 2005, 2006 और 2007 में हुआ है। वह भी कोवाक्सीन लगवा सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

कोरोना से बचाव को लेकर टीका लगवाना बेहद जरूरी है तभी इस महामारी को हराया जा सकता है।
- मुस्कान
कोरोना का टीका लगवा कर सुरक्षित महसूस कर रही हूं। महामारी को हराने के लिए सभी को टीका लगवाना चाहिए।
- सविता
टीकाकरण करवाने के बाद किसी तरह की दिक्कत नहीं हो रही है, कोरोना से बचाव के लिए टीकाकरण जरूरी था।
- कृतिका
खुद को और दूसरों को कोरोना से सुरक्षित रखने के लिए टीका एक रामबाण है। सभी को इसमें भागीदारी करनी चाहिए।
- प्रियंका
टीके को लेकर जो भ्रांतियां फैलाई जा रही थी वो गलत हैं। टीका लगवाने के बाद किसी तरह की परेशानी नहीं हुई है।
- नैंसी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed