फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   Statues installed but not being cleaned

प्रतिमाएं लगाई पर नहीं हो रही सफाई

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 05 May 2022 02:30 AM IST
विज्ञापन
Statues installed but not being cleaned
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

अंबाला सिटी। सेक्टर आठ स्थित पार्कों में गंदगी की भरमार है। यहां लगे बैंच और झूले टूटे पड़े हैं। वहीं, पार्कों में स्थापित की गई शहीदों की प्रतिमाओं की साफ सफाई न होने के कारण इन पर धूल-मिट्टी जमी हुई है। इस कारण लोगों में गहरा रोष है। सेक्टर निवासियों ने बताया कि वेलफेयर एसोसिएशन के पदाधिकारियों को पार्कों के रखरखाव करने की जिम्मेदारी सौंपी गई है। इसके लिए नगर निगम की ओर से फंड वितरित किया जाता है, लेकिन एसोसिएशन पार्कों की ओर बिल्कुल भी ध्यान नहीं दे रहा है।
लोगों ने बताया कि सिटी के सेक्टर आठ के क्षेत्र में करीब पांच पार्क हैं। इनमें देश के शहीदों व भगवान श्रीकृष्ण की प्रतिमाएं स्थापित की गई हैं जोकि एक अपमानजनक दृश्य बनी हुई हैं। इनकी साफ सफाई के अभाव में बुरा हाल है। पार्क में भगवान श्रीकृष्ण की प्रतिमा स्थापित कर वेलफेयर एसोसिएशन ने लोगों की आस्था को गहरी चोट पहुंचाई है जबकि इस प्रकार की प्रतिमाएं मंदिर भवनों में ही सुशोभित होती हैं।
विज्ञापन

इसी प्रकार सेक्टर के अन्य पार्कों में चंद्रशेखर आजाद, सुभाष चंद्र बोस, शहीद भगत सिंह आदि की प्रतिमाएं स्थापित की गई हैं। उन पर भी धूल मिट्टी जमा है। वहीं खुले आसमान के नीचे होने के कारण उन पर पक्षी बैठे रहते हैं। हैरानी की बात यह है कि हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी में बने एक पार्क में सुभाष चंद्र बोस की प्रतिमा लगाई है। जिस पर उनका नाम प्रकाशित नहीं किया गया। यदि प्रतिमा पर नाम प्रकाशित हो तो बच्चों को समझने में आसानी होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

कुछ पार्कों में देश के शहीदों की प्रतिमाएं स्थापित की गई हैं। उनके रखरखाव के लिए प्रशासन की ओर से कुछ खास इंतजाम नहीं किए गए हैं। कक्ष बनाकर उनके बीच प्रतिमाएं स्थापित करनी चाहिए थी।
- वीरेन्द्र सिंगला, पूर्व प्रधान वेलफेयर एसोसिएशन, सेक्टर-8, अंबाला सिटी।
हुडा ग्राउंड के सामने बने पार्क में भगवान श्रीकृष्ण जी की प्रतिमा को स्थापित किया गया था। इस प्रतिमा को कांच के एक जार से कवर कर दिया गया। जिस पर धूल मिट्टी पड़ी रहती है।
एसके अरोड़ा, स्थानीय निवासी, सेक्टर-8, अंबाला सिटी।
पार्कों के बीच भगवान की प्रतिमा लगाना बिल्कुल गलत है। इससे लोगों की धार्मिक भावनाएं आहत हो रही हैं। एसोसिएशन के अधिकारी को प्रतिमा को मंदिर में स्थापित करवाना चाहिए।
- टीसी गोयल, स्थानीय निवासी, सेक्टर-8, अंबाला सिटी।
कुछ पार्कों की हालत दयनीय स्थिति में है। पार्को के बीच झूले टूटे पड़े हैं, बैठने के लिए कुछ सीटें लगाई गई थी जोकि टूटी पड़ी हैं। पार्क के चारों ओर बनी दीवार के बीच लगी ग्रिल टूटी हुई है।
- सुरेन्द्र वर्मा, स्थानीय निवासी, सेक्टर-8, अंबाला सिटी।
पार्कों में लगाई गई प्रतिमाओं के रखरखाव के लिए वेलफेयर एसोसिएशन व निगम प्रशासन मिलकर कार्य करते हैं। पार्कों की सफाई व्यवस्था को लेकर पूरी तरह से अनदेखी की जा रही है।
- डॉ. पीडी गुप्ता, स्थानीय निवासी, सेक्टर-8, अंबाला सिटी।
नेता सुभाष चंद्र बोस की प्रतिमा पर नाम प्रकाशित नहीं किया गया। यदि उस पर नेता जी का नाम प्रकाशित किया जाता तो यहां आने वाले सभी बच्चों को बेहतर जानकारी मिल सकती है।

- जेएस चावला, पूर्व कार्यकारिणी सदस्य, वेलफेयर एसोसिएशन, सेक्टर-8, अंबाला सिटी।
पार्कों में लगाई गई प्रतिमाओं के बारे में किसी प्रकार की जानकारी संज्ञान में नहीं आई। यदि फिर भी देश के शहीदों का अपमान हो रहा है इस पर संज्ञान जरूर लिया जाएगा। प्रतिमाओं से संबंधित जानकारी विभागीय अधिकारियों से मांगी जाएगी। शहीदों के अपमान को बिल्कुल भी बर्दास्त नहीं किया जाएगा।
- हितेश कुमार, एसडीएम अंबाला, हुडा विभाग सीनियर अधिकारी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed