फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   Standing at Cantor struck by car, killed one, three injured

खड़े कैंटर में कार ने टक्कर मारी, एक की मौत, तीन घायल

Sat, 04 Jul 2015 12:06 AM IST
करनाल/अमर उजाला ब्यूरो
करनाल/अमर उजाला ब्यूरो Updated Sat, 04 Jul 2015 12:06 AM IST
विज्ञापन
रेस्ट हाउस के पास एक कार ने खड़े कैंटर में टक्कर मार दी। हादसे
विज्ञापन
में एक युवती की मौत हो गई, जबकि तीन अन्य घायल हो गए। घायलों को ट्रामा सेंटर में दाखिल कराया गया है।

हादसे का शिकार सभी दिल्ली निवासी हैं। शुक्रवार अलसुबह नोएडा स्थित एक कम्यूनिकेशन कंपनी के लगभग चालीस कर्मचारी व अधिकारी नोएडा से मनाली घूमने के लिए जा रहे थे। सभी कर्मचारी अलग-अलग गाड़ियों में सवार थे। जैसे ही काफिला घरौंडा पहुंचा तो विश्राम गृह के पास एक कैंटर खराब हालत में सड़क पर खड़ा था।

कारों के काफिले की एक कार कैंटर से जा टकराई। इसमें सवार सोनू (23 वर्ष) करुण (43 ), गिरीश (24) वर्ष और अनूप (33) बुरी तरह से घायल हो गए। घायलों को उपचार के लिए स्थानीय सामुदायिक केंद्र में भर्ती कराया। डॉक्टरों ने सोनू को मृत घोषित कर दिया और अन्य तीनों की हालत ज्यादा गंभीर होने पर उनको करनाल रेफर कर दिया है। इससे पहले हाईवे पर कुछ देर के लिए जाम की स्थिति रही। राहगीरों ने पुलिस को सूचना दी तो पुलिस ने घायलों को अस्पताल पहुंचाया और गाड़ी को रास्ते से हटाया। जांच अधिकारी सतीश कुमार ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed