{"_id":"6acd4c1ce11d2ae6310eacb6","slug":"stabbing-attack-in-sector-14-youth-dead-two-injured-karnal-news-c-18-knl1018-1011360-2026-10-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Karnal News: सेक्टर-14 में चाकू से हमला, युवक की मौत, दो घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Karnal News: सेक्टर-14 में चाकू से हमला, युवक की मौत, दो घायल
विज्ञापन
करनाल। सेक्टर-14 मार्केट में सोमवार दोपहर पुरानी रंजिश के चलते चार दोस्तों पर हमला किया गया। आर्यन की मौत हो गई। करन वर्मा और साहिब गंभीर घायल हैं। एक ने छुपकर जान बचाई। सभी दुकान की पहली मंजिल पर हुक्का पी रहे थे। प्रारंभिक जांच में 15 से 20 नकाबपोश हमलावरों के चाकू, तलवारों और डंडों से हमला करने की बात सामने आई है। पुलिस ने शिकायत के आधार पर चार नामजद आरोपियों समेत अन्य के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
मौके पर मौजूद रहे साहिब ने बताया कि सभी दुकान की पहली मंजिल पर बैठे हुए थे। इसी दौरान अचानक नकाबपोश आए और हमला कर दिया। उसके साथ एक और युवक था लेकिन वह कुछ समय पहले ही घर चला गया था, इसलिए बच गया। हमलावरों ने युवकों पर चाकू, तलवारों और डंडों से वार किए।
सिविल लाइन थाना प्रभारी विक्रांत ने बताया कि गंभीर घायल आर्यन को जिला नागरिक अस्पताल ले जाया गया था। वहां से परिजन उसे एक निजी अस्पताल लेकर पहुंचे। वहां से उसे चंडीगढ़ रेफर कर दिया गया। चंडीगढ़ ले जाते समय रास्ते में उसने दम तोड़ दिया। घायल करन और साहिब की बांह में फ्रैक्चर और शरीर के अन्य हिस्सों पर भी चोटें आई हैं। घायलों में एक नाबालिग भी शामिल है।
विज्ञापन
एसपी करन गोयल ने बताया कि मामले में शिकायत के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। चार को नामजद किया गया है, जबकि अन्य के खिलाफ भी कार्रवाई की मांग की गई है। आर्यन के शव को पोस्टमार्टम के लिए शवगृह में रखवा दिया गया है। मंगलवार सुबह पोस्टमार्टम कराया जाएगा। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही पुलिस
सूचना पर सिविल लाइन थाना पुलिस और एफएसएल की टीम मौके पर पहुंची। साक्ष्य जुटाए। हमलावरों की पहचान के लिए पुलिस आसपास की दुकानों में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है। शुरुआती जांच में पुरानी रंजिश के चलते हमला होने की बात सामने आई है।