{"_id":"5e1e4a693f0850bf3e933f189b1c4f56","slug":"stabbed-knife-on-drivers-neck-and-chest-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"चालक की गर्दन और छाती पर चाकू मारा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चालक की गर्दन और छाती पर चाकू मारा
ब्यूरो/अमरउजाला, करनाल
Updated Mon, 14 Dec 2015 12:47 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जीटी रोड स्थित एक ढाबे पर देर रात हुए दो ट्रक चालकों के विवाद में एक युवक ने दूसरे पर चाकू से वार कर दिए। लहूलुहान हालात में उसे घरौंडा के अस्पताल में दाखिल कराया गया। जहां से गंभीर हालत होने के चलते उसे करनाल के ट्रामा सेंटर में रेफर कर दिया। उधर, पुलिस ने आरोपी को काबू कर लिया है।
बताया जाता है कि अजयपाल (45) निवासी मुंबई और बलविंद्र (18) निवासी अमृतसर दोनों ही ट्रक चालक हैं। रविवर रात को दोनों ने अपने अपने ट्रक सूर्यवंशी ढाबे पर रोके हुए थे। पुलिस का कहना है कि इस दौरान दोनों ने शराब पी रखी थी, किसी बात पर दोनों का विवाद हो गया। इसी दौरान बलविंद्र ने चाकू से अजयपाल की गर्दन पर वार कर दिया, साथ ही उसकी छाती पर भी चाकू से वार किए। गंभीर हालत में उसे पड़ोसियों ने अस्पताल पहुंचाया और पुलिस को सूचना दी। फिलहाल अजयपाल को ट्रामा सेंटर करनाल में भेज दिया गया है। उधर, पुलिस ने आरोपी को काबू कर लिया। थाना प्रभारी जगदीश मोर का कहना है कि मामले की जांच की रही है।