फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   spring kites worth 12 crores

चार लाख युवाओं ने 12 घंटे में उड़ाई 10 करोड़ की पतंग-डोर, कमाने वाला उत्तर प्रदेश

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 31 Jan 2020 02:03 AM IST
विज्ञापन
spring kites worth 12 crores
बसंत पंचमी पर करनाल में पतंगबाजी का क्रेज है। इसमें मशगूल शहरवासियों ने पूरे दिन में 10 करोड़ रुपये से ज्यादा की पतंग-डोर उड़ा दी। सुबह पांच बजे से लेकर देर शाम दिन ढलने तक पतंगबाजी का खेल चला।
विज्ञापन

शहर के अलग-अलग बाजारों में पतंग-डोर की 190 दुकानें सजी। हर जगह औसतन पांच लाख रुपये की पतंग-डोर का स्टॉक दुकानदारों ने मंगा रखा था, यानी बसंत के सीजन में 10 करोड़ रुपये से ज्यादा का कारोबार है। वहीं अलग-अलग बाजारों के दुकानदार जगदीश, मनोज, प्रवीण और मोनू के अनुसार, बसंत से एक रात पहले ही खूब पतंग डोर की बिक्री हुई। उनके यहां का पूरा स्टॉक खाली हो गया। शहर के अलावा आस-पास के क्षेत्रों के युवाओं ने भी यहां से पतंग-डोर की खरीददारी की। उसके बाद वीरवार पूरा दिन पतंगबाजी का आनंद लिया। करनाल जिले की 16 लाख आबादी में 4 लाख युवा हैं। मालूम हो कि पतंग के लिए आने वाला अधिकांश मांझा उत्तर प्रदेश के बरेली से ही आता है।
विज्ञापन

सप्ताह भर रोजाना रहा लाखों का बाजार
सदर बाजार स्थित दुकानदार मनोज और राम नगर के गुलशन ने बताया कि एक सप्ताह पहले ही बाजार में तेजी आई थी। इन दिनों उनके दोनों बाजारों के करीब 80 दुकानों पर रोजाना पांच से सात लाख रुपये तक का व्यापार होने का अनुमान है।
विज्ञापन
विज्ञापन

250 से ज्यादा डीजे, छतों पर गूंजे
वेडिंग क्लब डीजे के संचालक सोनू, विवेक, शंकर, संजीव ब्रास के अनुसार, शहर में 250 से ज्यादा डीजे सर्विस प्रोवाइडर हैं। उन्होंने बताया कि बसंत पर सभी जगह डीजे की बुकिंग रही। एक बुकिंग का 2000 रुपये तक चार्ज किया गया, यानी युवाओं ने बसंत पर मस्ती के लिए पांच लाख रुपये से ज्यादा डीजे पर भी खर्च किए।
यहां इतनी दुकानें
-सदर बाजार में 60 दुकानें
-रामनगर मार्केट में 55 दुकानें
-पुराने शहर क्षेत्र में 35 दुकानें
-सेक्टर व अन्य बाजारों में करीब 40 दुकानें (190 कुल)
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed