{"_id":"3628728070a00d335ebe9db26b31d00c","slug":"sports-academy-will-in-karnal-finance-commissioner","type":"story","status":"publish","title_hn":"करनाल में बनेगी खेल अकादमी : वित्त आयुक्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
करनाल में बनेगी खेल अकादमी : वित्त आयुक्त
करनाल
Updated Wed, 23 Oct 2013 10:10 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
खेल विभाग के वित्त आयुक्त एवं प्रधान सचिव अमित झा ने कहा कि जल्द ही करनाल में किसी खेल की नर्सरी या अकादमी शुरू की जाएगी। इस बारे में प्रशासन प्रस्ताव बनाकर विभाग के पास भेजेगा, जिस पर स्वीकृति दी जाएगी।
झा ने कर्ण स्टेडियम में आयोजित तीन दिवसीय राज्यस्तरीय महिला प्रतियोगिता ग्रुप एक की शुरुआत के अवसर पर खिलाड़ियों संबोधित किया। उन्होंने खेल ध्वज फहराया और प्रतियोगिता की विधिवत शुरुआत की। इस दौरान रंग-बिरंगे गुब्बारे हवा में छोडे़ गए।
प्रदेश में खेलों को बढ़ावा देने व खिलाड़ियों को प्रोत्साहित करने के लिए सरकार वचनबद्ध है। इस वर्ष प्रदेश में भिन्न-भिन्न खेलों के 750 नए कोच भर्ती किए जाएंगे, जो राष्ट्रीय खेल संस्थान पटियाला से लिए जाएंगे। इसकी प्रक्रिया शुरू हो गई है।
विज्ञापन
नए कोच भर्ती करने से प्रदेश में जिला और गांव स्तर पर खिलाड़ियों को प्रशिक्षण देने के लिए कोचों की कमी नहीं रहेगी। इसके अतिरिक्त प्रदेश की नई खेल नीति के तहत स्पोर्ट्स इंफ्रास्ट्रक्चर बढ़ाने के साथ-साथ जरूरत अनुसार खेल उपकरण भी दिए जा रहे हैं। इसके लिए चालू वित्त वर्ष में 12 करोड़ रुपये की राशि खर्च की जाएगी।
गत वर्ष भी प्रदेश के 2500 गांवों में, पंचायत युवा क्रीड़ा और खेल अभियान (पायका) के तहत एक-एक लाख की राशि खेल सामान के लिए उपलब्ध कराई गई है। खिलाड़ियों को प्रोत्साहित करने के लिए बनाई गई सरकार की नीति पदक लाओ, पद पाओ के तहत प्रदेश में अब पुलिस विभाग के अलावा शिक्षा, खेल व पंचायत विभाग में भी नौकरियां मिलेंगी।
इन विभागों में अब तक 12 खिलाड़ियों को नौकरियां देने के लिए चयन कर लिया गया है। स्पैट के तहत प्रदेश के पांच हजार विद्यार्थी खिलाड़ियों का चयन किया जाता है, जिन्हें 1500 से दो हजार रुपये की छात्रवृत्ति प्रदान की जाती है।
पायका के अंतर्गत राष्ट्रीय महिला खेल प्रतियोगिता में हरियाणा की महिलाओं ने वर्ष 2011-12 में चार स्वर्ण, चार रजत और एक कांस्य पदक जीता था, जबकि वर्ष 2012-13 में राष्ट्रीय महिला खेल प्रतियोगिता में राज्य की खिलाड़ियों ने 11 स्वर्ण, तीन रजत तथा एक कांस्य पदक जीतकर राष्ट्रीय स्तर पर ओवरऑल खिताब अर्जित किया था।
इसी प्रकार इसी योजना में अंतर्गत राष्ट्रीय ग्रामीण प्रतियोगिताओं (16 वर्ष) में भी बालक एवं बालिकाओं ने 2011-12 में 33 स्वर्ण, 15 रजत और 18 कांस्य जीतकर ओवरऑल चैंपियनशिप हासिल की थी। उपायुक्त विकास यादव ने प्रदेश भर से आए खिलाड़ियों का स्वागत किया।
उन्होंने कहा कि महिला खेल प्रतियोगिता पहले महिला उत्सव के नाम से जानी जाती थी, अब इसे राज्यस्तरीय महिला खेल प्रतियोगिता का नाम दिया गया है। खेल विभाग के उपनिदेशक एमएल बैरागी ने बताया कि प्रतियोगिता में भिन्न-भिन्न जिलों से 1152 खिलाड़ी भाग ले रहें है।
इनमें लॉन टेनिस, टेबिल टेनिस, खो-खो, बैडमिंटन और तैराकी में दमखम दिखाएंगे। खिलाड़ियों ने शानदार मार्चपास्ट किया। करनाल की खिलाड़ी सोनम ने उपस्थित खिलाड़ियों को शपथ दिलाई।
पानीपत ने यमुनानगर और रोहतक ने कैथल को दी शिकस्त
कर्ण स्टेडियम में बुधवार से खेल एवं युवा कार्यक्रम विभाग की ओर से शुरू किए गए तीन दिवसीय हरियाणा राज्य महिला खेल प्रतियोगिता ग्रुप एक में पहले दिन बैडमिंटन, हॉकी, टेबल टेनिस, लॉन टेनिस, तैराकी व खो-खो खेलों की प्रतियोगिताएं कराई गईं।
इनमें हेडबॉल में रोहतक ने रेवाड़ी को 10-9 से हराकर विजय हासिल की। फरीदाबाद ने पंचकूला को 9-3 से हराकर विजय हासिल की। खो-खो में फतेहाबाद ने पलवल को 11-3 से हराया, गुड़गांव ने सिरसा को व महेंद्रगढ़ ने पंचकूला को वाक ओवर दिया। फरीदाबाद ने मेवात को 13-0 से हराया।
सोनीपत ने यमुनानगर को 16-1 से हाराया। टेबल टेनिस में सोनीपत ने फरीदाबाद को 3-0 से हराया। रोहतक ने कैथल को 3-0 से हराया। पंचकूला ने महेंद्रगढ़ को 3-0 से हराया। पंचकूला ने पानीपत को 3-0 से हराया। यमुनानगर ने सोनीपत को 3-0 से हराया। बैडमिंटन में सोनीपत ने हिसार को 2-0 से हराया।
सिरसा ने रेवाड़ी को 2-0 से हराया। अंबाला ने कुरुक्षेत्र को 2-0 से हराया। फरीदाबाद ने रोहतक को 3-0 से हराया। पानीपत ने यमुनानगर को 2-0 से हराया। पंचकूला ने झज्जर को 2-0 से हराया। लॉन टेनिस में जींद ने कुरुक्षेत्र को 2-0 से हराया। फरीदाबाद ने भिवानी को 2-0 से हराया। रोहतक ने सिरसा को 2-0 से हराया। हॉकी में गुड़गांव ने पानीपत को 6-0 से हराया और हिसार ने पलवल को 6-0 से हराया।