{"_id":"628e949b7269297ee52874a6","slug":"snatched-chain-and-cash-karnal-news-knl109403646","type":"story","status":"publish","title_hn":"हमला कर छीनी चेन और नकदी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हमला कर छीनी चेन और नकदी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
संवाद न्यूज एजेंसी
करनाल। सदर बाजार में पिता-पुत्र पर चाकू व डंडों से नौ लोगों द्वारा हमला करने का मामला सामने आया है। आरोपियों पर सोने की चेन व घर में तोड़फोड़ कर 70657 रुपये चोरी करने के भी आरोप हैं। पुलिस ने शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
पुलिस को दी शिकायत में सदर बाजार निवासी गौरव ने बताया कि 23 मई को करीब पांच बजे वह अपनी गली की तरफ जा रहा था। तभी कुछ युवक एक दूसरे पर तनो कस रहे थे। जब उसने इस बारे में पूछा तो आरोपी अजय ने उसके सिर पर डंडा मारा। संदीप ने गले से सोने की चेन खींच ली। जब उसने शोर मचाया तो उसके पिता आ गए जिन पर संदीप ने चाकू से वार कर दिया।
इस दौरान उसके पिता के हाथ पर दो बार चाकू लगे। मनीष ने उसे पकड़ लिया और विकास ने नुकीले हथियार से वार किया। आरोपियों ने कार में तोड़फोड़ की और घर में लगे सीसीटीवी कैमरे तोड़ दिए। इसके बाद घर में घुसकर 70657 रुपये लेकर फरार हो गए।