फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   Smart City Karnal got Jury Special Mention Award

उपलब्धि: स्मार्ट सिटी करनाल को मिला ज्यूरी स्पेशल मेंशन अवाॅर्ड, सड़कों को पैदल चलने के अनुकूल बनाया

Fri, 21 Jan 2022 12:35 AM IST
भूपेंद्र सिंह अमर उजाला ब्यूरो, करनाल (हरियाणा)
अमर उजाला ब्यूरो, करनाल (हरियाणा) Published by: भूपेंद्र सिंह Updated Fri, 21 Jan 2022 12:35 AM IST
सार

करनाल में महामारी के दौरान सड़कों को पैदल चलने के अनुकूल बनाने के लिए विशेष गतिविधियां हुईं।

विज्ञापन
Smart City Karnal got Jury Special Mention Award
प्रतीकात्मक तस्वीर

विस्तार

केंद्रीय आवासन एवं शहरी मामले मंत्रालय की ओर से दि स्ट्रीट फॉर पीपल चैलेंज में हरियाणा की करनाल स्मार्ट सिटी को ज्यूरी स्पेशल मेंशन अवॉर्ड दिया गया है। उपायुक्त एवं केएससीएल के सीईओ निशांत कुमार यादव ने इसे शहर के नागरिकों की उपलब्धि बताया है।

विज्ञापन


उपायुक्त ने बताया कि कोरोना महामारी के खिलाफ त्वरित उपायों के माध्यम से सड़कों को चलने के अनुकूल बनाने के लिए स्मार्ट सिटी मिशन की ओर से 11 सितंबर 2020 को द स्ट्रीट्स फॉर पीपल चैलेंज की पहल की गई थी। इसके तहत करनाल में अलग-अलग जगहों पर कई गतिविधियों को अंजाम दिया गया।
विज्ञापन


शहर की ऐसी सड़कें जो कोविड के दौरान खाली रहती थी, उन्हें पैदल चलने के अनुकूल (पेडसट्रियन फ्रें डली) बनाया गया। द स्ट्रीट्स फॉर पीपल चैलेंज के तहत 113 शहरों को भाग लेने के लिए पंजीकृत किया गया था, जिनमें करनाल टॉप 30 शहरों की स्टेज वन सिलेक्शन सूची में 15वें स्थान पर रहा। अब स्टेज वन के फ्रंट रनर्स के टॉप 11 शहरों को अवॉर्डी घोषित किया गया है जबकि देश के 4 शहरों जिसमें इंफाल, करनाल, सिलवासा और बडोदरा को ज्यूरी स्पेशल मेंशन अवाॅर्ड दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


स्ट्रीट फॉर पीपल चैलेंज के तहत स्मार्ट सिटी की ओर से सेक्टर-6 मार्केट में पार्किंग स्थलों का विविध प्रयोग कर नागरिकों को शामिल किया गया। पिछली 9 फरवरी को प्रेम नगर क्षेत्र में एक कार्यक्त्रस्म कर मुख्यमंत्री को भी आमंत्रित किया गया। राहगीरी कार्यक्त्रस्म, सड़क सुरक्षा, नशा मुक्ति तथा शिक्षा विभाग व एनजीओ ने शामिल होकर बच्चों और बड़ों के लिए गतिविधियां आयोजित की।

 

बच्चों के लिए आर्ट वर्कशॉप, म्यूजिक व नृत्य जैसी गतिविधियां भी की गई। वाहनो का प्रयोग कम कर सड़कों पर कंजेशन रोकने के लिए साइक्लोथोन किया गया। इन गतिविधियों से करनाल स्ट्रीट फॉर पीपल चैलेंज के द्वितीय स्टेज में प्रवेश कर गया था, अब इस फाइनल स्टेज में इस शहर को उपरोक्त अवार्ड के लिए चुना गया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed