फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   smart city, first floor, vikaas sadan, strategy, karnal

अब विकास सदन की पहली मंजिल में बनेंगी शहर को स्मार्ट बनाने की योजना

Thu, 12 Jan 2017 12:26 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, करनाल
ब्यूरो/अमर उजाला, करनाल Updated Thu, 12 Jan 2017 12:26 AM IST
विज्ञापन

शहर को स्मार्ट बनाने की योजनाएं बनाने के लिए नगर निगम ने विकास सदन की पहली मंजिल को किराए पर लिया है। स्मार्ट बनाने की सभी योजनाएं अब विकास सदन में बना करेंगी। इसके लिए निगम ने पहली मंजिल पर छह कमरे व एक कांफ्रेस हाल को किराये पर लिया है। यहां बुधवार को स्मार्ट सिटी का तीसरा प्रपोजल तैयार करने में जुटे कई कर्मचारी भी शिफ्ट हो गए।

विज्ञापन


यहां बनी योजनाओं के आधार पर ही प्रपोजल बनेगा जो 31 मार्च को दिल्ली में सबमिट कराया जाएगा। नगर निगम कार्यालय में जगह कम होने और लोगों की अधिक चहल-पहल को देखते हुए यह निर्णय लिया गया है। विकास सदन की पहली मंजिल पर एक बड़ा कांफ्रेंस हाल भी है। अब निगम की बैठके होंगी। इसी मंजिल पर आयुक्त डॉ आदित्य दहिया और स्मार्ट सिटी के प्रपोजल के नोडल अधिकारी व अधीक्षण अभियंता डीआर भास्कर के लिए यहां अलग-अलग आफिस की व्यवस्था भी है।
विज्ञापन


शहर को स्मार्ट बनाने के लिए जो प्रपोजल बनेगा उसका सोशल साइट पर भी प्रचार कर अधिक से अधिक लोगों को साथ जोड़ा जाएगा। स्मार्ट सिटी में लोगों की भागेदारी के नंबर होने के कारण जल्द ही नगर निगम टेंडर अलॉट कर सोशल मीडिया पर जोरदार प्रचार की जिम्मेदारी सौंपेगा। दो बार परीक्षा में विफल रहने के कारण इस बार अधिकारी किसी प्रकार की चूक नहीं छोड़ना चाहते हैं। अब तीसरी परीक्षा में पास होने की जबरदस्त तैयारी के साथ नगर निगम काम कर रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


विकास सदन की पहली मंजिल को किराये में लिया गया
नगर निगम के ईओ धीरज कुमार ने बताया कि स्मार्ट सिटी का प्रपोजल तैयार करने के लिए विकास सदन की पहली मंजिल को किराये पर लिया गया है। इसमें छह कमरे व एक कांफ्रेंस हाल है। अब स्मार्ट सिटी का प्रपोजल बनाने की सभी योजनाएं यहीं बनेंगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed