{"_id":"62b8c3371f57d87c11257f40","slug":"slip-given-to-card-holders-rations-dumped-karnal-news-knl1127668158","type":"story","status":"publish","title_hn":"कार्ड धारकों को पकड़ा दी पर्ची, डकार गए राशन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कार्ड धारकों को पकड़ा दी पर्ची, डकार गए राशन
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
संवाद न्यूज एजेंसी
करनाल। गरीबों को दिए जाने वाले राशन का गबन करने के नए-नए मामले सामने आ रहे हैं। अब घरौंडा क्षेत्र में नया मामला सामने आया है, जहां आरोप लगे हैं कि डिपो होल्डरों ने गरीब उपभोक्ताओं को पर्ची काट कर दे दी, लेकिन राशन नहीं दिया। जब यह शिकायत डेरा प्रेमनगर के उपभोक्ताओं ने खाद्य एवं आपूर्ति विभाग को दी तो जांच टीम ने बस्सी अकबरपुर के डिपो होल्डर जोगा सिंह व डेरा प्रेमनगर के डिपो होल्डर मोनिका का डिपो चेक किया, जहां राशन पहले से ज्यादा मिला।
इसके साथ ही जांच टीम ने जांच रिपोर्ट तैयार कर डीएफएससी कुशल भूरा को सौंप दी है। डेरा प्रेमनगर के उपभोक्ताओं ने शिकायत में आरोप लगाए हैं कि गढ़ी खजूर स्थित मोनिका के पति के नाम बीपीएल राशन कार्ड बना है, लेकिन उसकी पत्नी का नाम उस राशन कार्ड में नहीं है। वहीं, एएफएसओ राजिंद्र की अध्यक्षता में टीम ने जांच की तो सामने आया कि जोगा सिंह डिपोधारक डेरा प्रेम नगर ने अप्रैल 2022 में 14 कार्डधारकों को राशन से संबंधित पर्ची देकर राशन नहीं दिया है। पनौड़ी गांव का डिपोधारक राकेश व उसके साथ अटैच राशन डिपो गढ़ी खजूर व डेरा प्रेम नगर में राशन की मात्रा कम व अधिक मिली है। राशन डिपो में रेट व स्टॉक बोर्ड नहीं मिले।
अंगूठा लगवा पीओएस मशीन से निकाल देते हैं पर्ची
राशन गबन के मामले उजागर करने वाले शिकायतकर्ता विकास कुमार ने बताया कि कुछ डिपो होल्डर कार्डधारक का अंगूठा लगवाकर पीओएस मशीन से पर्ची निकाल देते हैं। कार्डधारकों को राशन नहीं देते, इस कारण डिपो पर राशन कम और अधिक मिलता है। जिस डिपो पर मशीन के रिकॉर्ड अनुसार राशन पाया जाता है वह ठीक होता है।
विज्ञापन
घरौंडा क्षेत्र में पनौड़ी डिपो होल्डर की जांच की गई थी। इस डिपो पर अन्य डिपो की सप्लाई अटैच थी। इस मामले की जांच कर रिपोर्ट डीएफएससी को सौंप दी है। कुछ कार्डधारकों के बयान भी दर्ज किए गए हैं।
राजिंद्र सिंह, एएफएसओ खाद्य एवं आपूर्ति विभाग