फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   Slammed in the name of work from home

Karnal News: वर्क फ्रॉम होम के नाम पर लगाई चपत

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 27 Jun 2024 07:04 AM IST
विज्ञापन
Slammed in the name of work from home
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


करनाल। महिला को वर्क फ्रॉम होम का लालच देकर साइबर ठगों ने 1.93 लाख रुपये ठग लिए। महिला की शिकायत पर सेक्टर-32 थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। महिला रमन ने बताया कि उसके इंस्टाग्राम पर वर्क फ्रॉम होम का लिंक आया तो उसे खोलने पर टेलीग्राम डाउनलोड करने को कहा गया। उसमें एक ग्रुप बना था। जिसमें पांच व्यक्ति थे। इसके बाद तीन हजार रुपये बैंक खाते में जमा कराने के लिए कहा तो उसने करा दिए।

इसके बाद 30 हजार रुपये जमा कराने के लिए कहा गया तो उसने वह भी करा दिए। इसके बाद जब वह रुपये वापस मांगने लगी तो आरोपियों ने कहा कि पहले 50 हजार रुपये जमा कराओ, इसके बाद एक लाख। इस तरह वह उनके षडयंत्र में फंस गई उसने 1.93 लाख रुपये आरोपियों को ट्रांसफर कर दिए। उन्होंने रुपये वापस नहीं दिए। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed