फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   Six youths beat father and son with sticks

Karnal News: पिता-पुत्र को छह युवकों ने लाठी-डंडों से पीटा

Sat, 04 May 2024 03:38 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल
संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल Updated Sat, 04 May 2024 03:38 AM IST
विज्ञापन
Six youths beat father and son with sticks
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


मधुबन। बड़ौली गांव के पास कुछ युवकों ने पिता-पुत्र पर लाठी-डंडों से हमला कर घायल कर दिया। घायलों का आरोप है कि हमलावर उनसे साढ़े 16 हजार की नकदी, सोने की चेन, अंगूठी भी छीनकर ले गए। घायलों को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

मंगलौरा गांव निवासी जिले सिंह ने मधुबन थाना पुलिस में दी शिकायत में बताया कि वह एक मई को लगभग 10 बजे अपने बेटे सागर के साथ स्वीफ्ट कार में सवार होकर अपना ट्रैक्टर लेने के लिए बड़ौली गांव, जिला शामली गए थे। वापस आते समय रात को लगभग 11 बजे वे दोनों रेत का पता करने के लिए बड़ौली खान गए थे। खान का मालिक न मिलने के कारण दोनों वापस गांव की तरफ चल दिए।
विज्ञापन

रात करीब साढ़े 11 बजे वे दोनों आजाद के अखाड़ा के पास रुक गए। वहां पर बोलेरो गाड़ी खड़ी थी, जिसमें छह युवक थे। उन्होंने युवकों से उनकी रेत से भरी ट्राली निकालने की बात कही तो उन्होंने उसके साथ लाठी-डंडो से मारपीट शुरू कर दी। गांव के लोगों ने उन्हों छुड़वाया और अस्पताल में भर्ती कराया। हमलावर उनकी जेब से साढ़े 16 हजार रुपये, सोने की चेन, अंगूठी भी निकाल कर ले गए। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed