फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   Six thousand families selected in Antyodaya Parivar Utthan Yojana

अंत्योदय परिवार उत्थान योजना में छह हजार परिवारों का चयन

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 21 Sep 2021 02:05 AM IST
विज्ञापन
Six thousand families selected in Antyodaya Parivar Utthan Yojana
करनाल। मुख्यमंत्री अंत्योदय परिवार उत्थान योजना के तहत जिले के छह हजार परिवारों का चयन किया जा चुका है। ये वो परिवार हैं जिनके परिवार पहचान पत्र में आय 50 हजार या इससे कम दर्शाई गई है। इन परिवारों को 17 विभाग जरूरत के अनुसार घर-घर जाकर योजना का लाभ देंगे। सरकार द्वारा इसके लिए 40 योजनाओं में लाभ दिया जाएगा। 41वीं योजना अपात्र की होगी। इस योजना का शीघ्र लाभ मिले, इसके लिए जिले में 20 जोन बनाए गए हैं। जिनके नोडल अधिकारी अतिरिक्त उपायुक्त योगेश कुमार होंगे तथा सदस्य सचिव जिला समाज कल्याण अधिकारी सत्यवान ढिलोड व तकनीकी कार्य जिला शिक्षा अधिकारी महिपाल सीकरी देखेंगे।
विज्ञापन

सोमवार को लघु सचिवालय के सभागार में एडीसी योगेश कुमार ने योजना को लेकर अधिकारियों की बैठक ली। योजना का लाभ तुरंत जरूरतमंद को मिले इसके लिए उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए। उन्होंने बताया कि चिन्हित परिवारों की आय पहले चरण में एक लाख रुपये और दूसरे चरण में एक लाख 80 हजार रुपये करने की सरकार की योजना है। इसके लिए मुख्यमंत्री ने 17 विभागों को जिम्मेदारी दी है। ये विभाग 40 योजनाओं के द्वारा जरूरतमंद को लाभ देंगे। लाभार्थी से उनकी जरूरत को पूछकर कि किस योजना में क्या लाभ लेना है, उस योजना को लाभार्थी की जरूरत के अनुसार पोर्टल पर ऑनलाइन किया जाएगा। इस कार्य को पूरा करने के लिए पांच दिन संबंधित अधिकारियों को दिए गए हैं।
विज्ञापन

योजना में हरियाणा रेडक्रॉस सोसाइटी, हरियाणा राज्य बाल भवन परिषद, हरियाणा महिला विकास निगम, हरियाणा पिछड़े वर्ग एवं आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग कल्याण निगम, हरियाणा कौशल विकास मिशन, हरियाणा अनुसूचित जाति एवं वित्तीय विकास निगम, सूक्ष्म लघु एवं मध्यम उद्यम निदेशालय, शहरी स्थानीय निकाय विभाग, विकास एवं पंचायत विभाग, रोजगार विभाग, मत्स्य पालन विभाग, बागवानी विभाग, पशुपालन एवं डेयरी विभाग, ग्रामीण विकास विभाग, खाद्य एवं ग्रामोद्योग, अनुसूचित जाति एवं पिछड़े वर्ग कल्याण निगम तथा इलेक्ट्रोनिक्स तथा सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय भारत सरकार शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

एडीसी ने बताया कि योजना को अमलीजामा पहनाने के लिए जिले को 20 जोन में बांटा गया है। जिनमें आठ खंड विकास एवं पंचायत विकास कार्यालय, छह नगर पालिकाएं व छह जोन नगर निगम करनाल के बनाए गए हैं। खंड स्तर पर बीडीपीओ टीम लीडर होंगे और इनके साथ खंड शिक्षा अधिकारी सीडीपीओ और छह सामाजिक कार्यकर्ता शामिल होंगे। नगर पालिका में सचिव को टीम लीडर बनाया गया है, उसके साथ खंड शिक्षा अधिकारी, सीडीपीओ, छह सामाजिक कार्यकर्ता तथा नगर निगम में कार्यकारी अभियंता टीम लीडर, जेई, खंड शिक्षा अधिकारी सीडीपीओ और छह सोशल वर्कर को टीम में शामिल किया गया है। ग्रामीण स्तर के जोन का निरीक्षण डीडीपीओ करेंगे और नगर पालिका और नगर निगम के जोन का निरीक्षण ईओ नगर निगम करेंगे।

उन्होंने बताया कि नगर निगम करनाल के लिए जो छह जोन बनाए गए हैं उनमें जोन नंबर एक में एक से चार वार्ड तक, जोन नंबर दो में वार्ड पांच से आठ तक, जोन नंबर तीन में वार्ड नौ से 12 तक, जोन चार में वार्ड 13 से 16 तक तथा जोन नंबर पांच में वार्ड 17 से 20 तक शामिल किए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed