फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   Six players won gold medals in traditional yoga

परंपरागत योग में छह खिलाड़ियों ने जीता स्वर्ण पदक

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 12 Sep 2022 02:39 AM IST
विज्ञापन
Six players won gold medals in traditional yoga
51: कर्ण स्टेडियम में आयोजित जिला स्तरीय योगासन प्रतियोगिता में योगासन करते प्रतिभागी। अमर उजाला
माई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन

करनाल। खेल एवं युवा कार्यक्रम विभाग की ओर से कर्ण स्टेडियम में आयोजित दो दिवसीय जिला स्तरीय योगासन प्रतियोगिता के पहले दिन परंपरागत योगासन के महिला वर्ग में ईशा, प्राची, गुंजन और पुरुष वर्ग में उदय, सुमित व रूपेंद्र ने स्वर्ण पदक जीता है।

प्रतियोगिता में जिले के लगभग 50 से अधिक महिला और पुरुष खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया। पहले दिन बतौर मुख्य अतिथि पहुंचे जिला खेल एवं युवा कार्यक्रम अधिकारी सत्यवीर सिंह ने प्रतियोगिता का उद्घाटन किया। उन्होंने बताया कि इस दो दिवसीय प्रतियोगिता में महिला और पुरुष वर्ग के नौ से 14 आयु वर्ग के सब जूनियर, 14 से 18 आयु वर्ग के जूनियर और 18 से 28 आयु वर्ग के सीनियर खिलाड़ी हिस्सा ले रहे हैं। प्रतियोगिता चार इवेंट में आयोजित की जा रही हैं, जैसे पारंपरिक योगासन, कलात्मक योगासन व्यक्तिगत, कलात्मक योगासन युगल और लयबद्ध योगासन युगल। प्रतियोगिता के विजेता खिलाड़ियों को पुरस्कार और प्रमाणपत्र दिए जाएंगे। प्रतियोगिता के निर्णायक मंडल में नोडल अधिकारी आयुष विभाग डॉ. अमित पुंज, योग सहायक नरेंद्र शर्मा, कांता, कुलदीप, अनुराग, मीनाक्षी, पंकज, नरेंद्र सिंह, सोनू पाल, अनिल योग कोच ने जज के रूप में और कनिका पब्लिक स्कूल से सोम अरोड़ा ने सहयोग किया।
विज्ञापन

परंपरागत योगासन
(महिला वर्ग)
नौ से 14 आयु वर्ग में ईशा प्रथम, खुशबू द्वितीय, रश्मि तृतीय
14 से 18 आयु वर्ग में प्राची प्रथम, अंजली द्वितीय, ईश शर्मा तृतीय
18 से 28 आयु वर्ग में गुंजन प्रथम, मनू द्वितीय, कोमल तृतीय
(पुरुष वर्ग)
नौ से 14 आयु वर्ग में उदय प्रथम, राजन द्वितीय, कन्हैया लाल तृतीय
14 से 18 आयु वर्ग में सुमित प्रथम, केशव द्वितीय, रवि तृतीय
18 से 28 आयु वर्ग में रूपेंद्र प्रथम, रोहित द्वितीय, गौरव पाल तृतीय
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed