फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   six accused arrested to betting on IPL and play gambling

आइपीएल पर सट्टा लगाने व जुआ खेलने वाले छह काबू

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 23 Apr 2021 01:52 AM IST
विज्ञापन
six accused arrested to betting on IPL and play gambling
पुलिस ने अलग-अलग जगहों पर आईपीएल मैच पर सट्टा लगाते व ताश के पत्तों से जुआ खेलते छह लोगों को गिरफ्तार किया है। सभी के खिलाफ संबंधित थाने में केस दर्ज कर लिया गया है।
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार 21 अप्रैल को मुख्य सिपाही गौरव थाना शहर की टीम ने आरोपी गौरव निवासी गांधी नगर, दीपक निवासी गोबिंद कालोनी जुंडला गेट और सतविंद्र सिंह निवासी प्रेम नगर को जुआ खेलते बस अड्डा के पास से गिरफ्तार किया। आरोपियों के कब्जे से 3220 रुपये नकद व 52 ताश के पत्ते बरामद हुए। आरोपी प्रिंस निवासी गांव निगदू को उप निरीक्षक सत्यवान थाना निगदू ने नजदीक बस अड्डा से सट्टा खाईवाली करते हुए गिरफ्तार किया। एक आरोपी जगदीश निवासी गांव कोहंड को मुख्य सिपाही देवेंद्र थाना घरौंडा ने कोहंड रेलवे स्टेशन के पास से सट्टा खाईवाली करते गिरफ्तार किया। आरोपियों के कब्जे से 4500 रुपये नकद व दूसरे से 520 रुपये बरामद हुए। एक अन्य मामले में मुख्य सिपाही रोहित की अध्यक्षता में सीआईए-01 की टीम ने आरोपी राजीव कुमार निवासी रामनगर को मोबाइल से ऑनलाइन, आईपीएल की टीम किंग्स इलेवन पंजाब वर्सेस सनराइजर हैदराबाद के बीच चल रहे टी-20 मैच पर सट्टा लगाते उसके मकान से काबू किया। आरोपी के कब्जे से एक एलईडी, एक मोबाइल, 2250 रुपये नकदी, एक सैट अप बॉक्स व एक बाल पैन बरामद हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed