फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   Similar conditions arise every year.

Karnal News: हर साल बनते हैं ऐसे ही हालात

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 16 Oct 2026 01:55 AM IST
विज्ञापन
Similar conditions arise every year.
 अनाज मंडी में बारिश के पानी में बहता धान। संवाद
इंद्री। सुबह हुई तेज बारिश से इंद्री अनाज मंडी में अव्यवस्था उजागर हो गई। खुले में रखा करीब 22 हजार क्विंटल धान भीग गया, जिससे किसानों की परेशानी बढ़ गई है। परिसर में जलभराव से किसानों को भारी नुकसान हुआ है। किसानों का आरोप है कि निकासी की उचित व्यवस्था न होने के कारण हर साल ऐसी स्थिति बनती है। मंडी प्रशासन की लापरवाही के चलते धान की बोरियां पिछले काफी दिनों से खुले में रखी थीं। रविवार को हुई बारिश और मौसम विभाग की चेतावनी के बाद भी मंडी प्रशासन व अधिकारियों ने फसल की कोई सुध नहीं ली। किसान अशोक कुमार ने बताया कि खेतों में खड़ी फसल पहले ही बारिश से बिछ गई थी, जिससे नुकसान हुआ है। अब मंडी में लाई गई फसल भीगने से उन्हें दोहरी मार पड़ रही है।
विज्ञापन

किसान चरणजीत ने बताया कि शेड के बाहर रखी बोरियां खराब होने की कगार पर हैं। कई जगह एक फुट तक पानी भर गया है। किसानों ने नमी के नाम पर कटौती का भी आरोप लगाया है। वहीं, मार्केट कमेटी सचिव अमित कुमार ने कहा कि कुछ बोरियां भीगने की सूचना मिली है। उन्होंने बताया कि आढ़तियों और राइस मिलरों को पहले ही सचेत किया गया था। मौके का निरीक्षण कर नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने यह भी कहा कि उठान कार्य सुचारु रूप से जारी है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed