{"_id":"68c3293a7055409f2a0c795f","slug":"shri-ram-leela-to-be-staged-from-22nd-artists-busy-in-practice-karnal-news-c-18-knl1008-736292-2025-09-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Karnal News: श्रीराम लीला मंचन 22 से, अभ्यास में जुटे कलाकार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Karnal News: श्रीराम लीला मंचन 22 से, अभ्यास में जुटे कलाकार
Fri, 12 Sep 2025 01:25 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल
संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल
Updated Fri, 12 Sep 2025 01:25 AM IST
विज्ञापन
01.... श्री सेवक सभा में रामलीला मंचन के लिए साज सज्जा करते सदस्य। संवाद
संवाद न्यूज एजेंसी
करनाल। श्री रामायण पाठक सभा की की ओर से 22 सितंबर को पहले नवरात्र पर रेलवे रोड स्थित रामलीला भवन में रामलीला का मंचन किया जाएगा। सभा की ओर से 15 दिन से तैयारी शुरू कर दी गई है। जुंडला गेट के श्री सेवक सभा में रोजाना रात को कलाकार रिहर्सल कर रहे हैं। वहीं कार पेंटर किशोरी लाल और पेंटर वेद सागर लकड़ी के सामान और मंच की साज सज्जा में लगे हैं।
श्री रामायण पाठक सभा के प्रधान रमेश गुप्ता ने बताया कि हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी रामलीला का मंचन किया जाएगा। सभी कलाकार दिन-रात मेहनत कर रहे हैं। 11 दिन चलने वाले मंचन में सबसे पहले दिन नारद मोह, दूसरे दिन राम जन्म, तीसरे दिन आहिल्या उद्धार, चौथे दिन सीता स्वयंवर, पांचवें दिन राम वनवास, छठे दिन सत्यवादी राजा हरीश चंद्र का नाटक, सातवें दिन भरत मिलाप, आठवें दिन सीता हरण, नौवे दिन लंका दहन, दसवें दिन लक्ष्मण मूर्छित और ग्यारहवें दिन रावण वध और श्रीराम जी का राज तिलक का मंचन करेंगे। रामलीला रोजाना रात आठ बजे होगी।
सभा के महाप्रबंधक रविंद्र बंसल ने बताया कि रामलीला में राम का किरदार अभिषेक शर्मा, लक्ष्मण का प्रवीन कुमार, सीता का शरद, रावण का अंकित दावड़ा, हनुमान का अतुल बंसल, विश्वामित्र का रविंद्र बंसल और राजा दशरथ राम किशन अग्रवाल निभाएंगे।