फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   Shopkeeper beaten for not lighting lighter

Karnal News: लाइटर नहीं जला तो दुकानदार को पीटा

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 07 Feb 2025 02:09 AM IST
विज्ञापन
Shopkeeper beaten for not lighting lighter
करनाल। सिगरेट लगाने के लिए लाइटर न जलने पर दो युवकों ने दुकानदार को पीट दिया। साथ ही उसकी दुकान का काउंटर भी पलट दिया। सेक्टर-32 थाना पुलिस ने शिकायत के आधार पर केस दर्ज कर लिया है। पुलिस को दी शिकायत में आरके पुरम निवासी अनिल कुमार कांबोज ने बताया कि उनकी सेक्टर-9 बाजार में दुकान है। रात करीब साढ़े नौ बजे उनकी दुकान पर दो बाइक सवार युवक आए। उन्होंने सिगरेट लगाने के लिए उनसे लाइटर मांगा। इसके बाद उन्होंने उन्हें लाइटर दे दिया, लेकिन लाइटर उनसे नहीं जला। इसके बाद दोनों गालीगलौज करने लगे। आरोपियों ने उनकी पिटाई की और दुकान का काउंटर भी पलट दिया। जब वह भागने लगे तो दूसरे दुकानदारों ने उन्हें पकड़ लिया और मामले की सूचना पुलिस को दी गई। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed